अपडेटेड 11 March 2026 at 11:28 IST

Instagram Down: चलते-चलते अचानक ठप पड़ा इंस्टाग्राम, हजारों यूजर्स ने की गड़बड़ी की शिकायत

Instagram Down: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में लोगों को इंस्टाग्राम में बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स को ऐप एक्सेस करने में समस्या आ रही है।

Instagram Down | Image: X

Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम डाउन हो गया है। कई लोगों को इस प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। हजारों लोगों ने इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत की। भारत समेत दुनिया के कई देशों में प्लेटफॉर्म की सर्विस प्रभावित हुई। कई यूजर्स ने कहा कि वे ऐप को ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजने और मिलने में लोगों को समस्या आई। 

हजारों यूजर्स ने की शिकायत

ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म Downdetector पर अमेरिका में 10 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इंस्टाग्राम से जुड़ी दिक्कतों की शिकायत की। वहीं, भारत में भी 900 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायतों का सबसे बड़ा उछाल भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8:59 बजे देखा गया।

ज्यादातर शिकायतें मोबाइल ऐप से रिपोर्ट हुई। करीब 78 परसेंट यूजर्स को ऐप से जुड़ी दिक्कतें आई। वहीं, 13 परसेंट ने वेबसाइट से जुड़ी समस्या बताई। बाकी 10 परसेंट ने कहा है कि उन्हें सर्वर कनेक्शन में समस्या आ रही है। मेटा ने अभी तक इस तकनीकी समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

लोगों ने की शिकायत

इंस्टाग्राम पर आई इस तकनीकी समस्या की शिकायतें लोगों ने X पर की। एक यूजर ने लिखा, “क्या इंस्टाग्राम अभी डाउन है? मेरे DM काम नहीं कर रहे हैं, क्या यह सिर्फ मेरे साथ है?” दूसरे ने कहा, 'इंस्टाग्राम DM उस समय डाउन हो जाता है जब मैं कोई जरूरी DM भेजना चाहता हूं।"

मजेदार मीम्स की भी आई बाढ़

वहीं, इस दौरान X पर मजेदार मीम्स की बाढ़ भी आ गई। देखिए किस तरह से लोग इस आउटेज पर मजे लेते नजर आए। 

हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आउटेज की कई घटनाएं देखने को मिली है। पिछले महीने भारत समेत दुनिया के कई देशों में यूट्यूब की सर्विसेस ठप पड़ गई थी, जिससे करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए थे।

यह भी पढे़ं: 'सिलेंडर पर मुंह क्यों सिले?', LPG का जिक्र कर केंद्र पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- गलत नीतियों का खामियाजा…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 11:11 IST