Instagram-Facebook Down: भारत समेत कई देशों में इंस्टाग्राम-फेसबुक डाउन, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान
Instagram and Facebook are DOWN: शुक्रवार, 12 जून को इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन हो गए हैं। भारत समेत दुनियाभर में ये ऐप सही से काम नहीं कर पा रहे है, जिससे करोड़ों यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Facebook-Instagram Down: प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर भारत समेत दुनियाभर में डाउन हो गया है। शुक्रवार (12 जून) शाम को कई यूजर्स इन प्लेटफॉर्म के सही तरह से काम नहीं करने की शिकायत करते दिख रहे हैं। कुछ यूजर्स ऐप में लॉगिन नहीं कर रहे, कुछ की फीड सही तरीके से लोड नहीं हो रही है, जिससे वह पोस्ट देख या शेयर नहीं कर पा रहे हैं। तो कुछ लोगों को नई पोस्ट करने या रील्स देखने में दिक्कत आ रही है।
नहीं काम कर रहे फेसबुक-इंस्टाग्राम
शुक्रवार शाम करीब 7 बजे के आसपास इन प्लेटफॉर्म्स पर दिक्कत आनी शुरू हुई। फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों के वेबसाइट और ऐप ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। वेब पर इंस्टाग्राम को ओपन करते ही 'Sorry, Something Went Wrong' का मैसेज लिखा हुआ आ रहा है। साथ ही यह भी लिखा हुआ है कि हम इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। तो वहीं, फेसबुक ओपन ही नहीं हो रहा।

यूजर्स X पर इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन होने की शिकायतें करते नजर आ रहे है। इसके साथ ही #FacebookDown और #InstagramDown ट्रेंड भी करने लगा, जहां दुनियाभर के लोग स्क्रीनशॉट और मीम्स शेयर करते दिख रहे हैं।
लाखों यूजर्स ने की शिकायत
वहीं, आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) पर भी कुछ ही मिनटों में लाखों यूजर्स ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्लोब आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर 12 जून शाम 7 बजे एक लाख शिकायतें आई हैं। 56 फीसदी यूजर्स को फेसबुक ऐप चलाने में दिक्कत आ रही है। वहीं, 25 फीसदी यूजर्स अपना अकाउंट लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं। 11 फीसदी लोगों को फेसबुक की वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।हालांकि, इन प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने पर अब तक मेटा की ओर से कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 June 2026 at 19:41 IST