Google Pixel 9a पर आया जबरदस्त ऑफर, मिल रहा अब बेहद सस्ता, जानिए ये शानदार डील

Google Pixel 9a एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें कम कीमत में फ्लैगशिप फोन जैसा कैमरा मिलता है। हम आपको इस फोन के ऑफर के साथ कीमत और फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।

Google Pixel 9a has been launched in India. | Image: Google

Google Pixel 9a एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें कम कीमत में फ्लैगशिप फोन जैसा कैमरा मिलता है। ऐसे में अगर आपको कम कीमत में अच्छे कैमरा वाला स्मार्टफोन लेना है तो Google Pixel 9a एक शानदार विकल्प है। हम आपको इस फोन के ऑफर के साथ कीमत और फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं। 

Google Pixel 9a ऑफर 

Google Pixel 9a इस समय फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। लेकिन अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आपको 2500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा यहां 35,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इससे यह फोन आपको काफी सस्ती कीमत में मिल सकता है।   

Google Pixel 9a के फीचर्स

इस फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर 1080 x 2424 पिक्सल के साथ Actua Display मिलता है। इस स्मार्टफोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Google Pixel 9a स्मार्टफोन में Google Tensor G4 चिप लगाई है। सिक्युरिटी के लिए फोन में Titan M2 को प्रोसेसर भी दिया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में मिलता है। 

यह फोन Iris, Obsidian, और Porcelain जैसे 3 कलर्स में आता है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है। 

Google फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ्लैश के साथ मौजूद है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

Google Pixel 9a फोन में 5,100 mah की बैटरी है। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 30 घंटे तक चल सकती है। यह फोन Android 16 पर काम करता है। गूगल फोन पर 7 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट, सिक्युरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपडेट देगी। Google Pixel 9a में एआई फीचर्स की भरमार है। फोन में Gemini का जबरदस्त सपोर्ट मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- Motorola Edge 70 max: 7100 mah की बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 July 2026 at 14:29 IST