AC के बिल को कैसे कम करें ? जानिए ये जबरदस्त ट्रिक्स जो आपके बिजली के बिल को कर देंगे ठंडा

तप्ती गर्मी के इस मौसम में आपके घर भी AC बहुत ज्यादा चल रहा होगा। लेकिन हम आपको आज कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप एसी के कारण अपने बिजली का बिल कम करने में कामयाब हो सकते हैं।

AC bill | Image: Republic

तप्ती गर्मी के इस मौसम में आपके घर भी AC बहुत ज्यादा चल रहा होगा। इस कारण आपका बिजली का बिल भी ज्यादा आ रहा होगा। लेकिन हम आपको आज कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप एसी के कारण अपने बिजली का बिल कम करने में कामयाब हो सकते हैं। 

एसी बिल को कैसे कम करें 

एसी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक चला जाता है। तामपन जितना कम होगा बिजली का बिल उतना ज्यादा आता है और तापमान जितना ज्यादा होगा बिजली का बिल उतना कम आएगा। 

ऐसे में जब आप एसी ऑन करते हैं तो अधिक गर्मी के कारण आप भी एसी का तापमान कम करते हुए 16 डिग्री तक ले जाते हैं। लेकिन आप बाद में तापमान बढ़ाना भूल जाते हैं और इस कारण आपका बिजली का बिल बहुत ज्यादा बनने लगता है। ऐसे में आपको 10-15 मिनट में ही कमरा ठंड होते एसी का तामपन बढ़ा देना चाहिए।   

कितने तापमान पर एसी चलाना उचित है 

भारत सरकार के विभाग Bureau of Energy Efficiency (BEE) ने AC को 24 से 25 डिग्री सेल्सियस पर चलाना सबसे सही बताया गया है। लेकिन आप अपनी जरूरत के अनुसार बहुत गर्मी पर 24 से कम फिर थोड़ी देर में 25 या इससे अधिक के तापमान पर चला सकते हैं। एसी में तापमान अगर आप 1 डिग्री बढ़ाते हैं तो आप 6 प्रतिशत तक बिजली बचा सकते हैं। 

इसी तरह अगर एसी 18 डिग्री से सीधे आपने 24 डिग्री पर चला रहे हैं तो लंबे समय में आप 24 प्रतिशत तक बिजली बचा सकेंगे। 

एसी की सफाई भी करें 

आप अपने AC के फ़िल्टर की सफाई करके भी कूलिंग कपैसिटी बढ़ा सकते हैं। इससे आपका कमरा जल्दी ठंडा होगा और बिजली का बिल कम आएगा। आप हफ्ते-दस दिन में अपने एसी के फ़िल्टर जरूर साफ करें ताकि आपकी एसी की परफ़ॉर्मेंस अच्छी बनी रहे और आपके बिजली के बिल भी कम आये। इसके अलावा एसी के साथ पंखा भी चलाए ताकि कमरे में कूलिंग     

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में मच गई लूट, Samsung के AC और फ्रिज पर मिल रहा 20000 रुपये का बंपर डिस्काउंट, जानिए कहां मिलेगा यह तगड़ा ऑफर

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 14:50 IST