Honda ने मचा दी लूट, गाड़ियों पर मिल रही है 2 लाख रुपये तक की छूट, फिर मत कहना बताया नहीं
अगर आप नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जापानी कंपनी Honda ने आपको अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बंपर ऑफर पेश कर दिए है। कंपनी करीब 2 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।
अगर आप नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जापानी कंपनी Honda ने आपको अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बंपर ऑफर पेश कर दिए है। कंपनी अप्रैल के इस महीने में अपने अलग-अलग मॉडल्स पर करीब 2 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। ऐसे में आप इन ऑफर का लाभ उठाकर सस्ती कीमत में होंडा की शानदार महंगी गाड़ी खरीद सकते हैं।
किन गाड़ियों पर चल रहे हैं ऑफर
1 Honda City- होंडा की सबसे लोकप्रिय गाड़ी होंडा सिटी है। वर्षों से यह सेडान गाड़ी भारतीय परिवारों की सबसे पसंदीदा गाड़ी में से एक बनी हुई है। कंपनी इस गाड़ी पर 1.56 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इससे Honda City को खरीदने का शानदार अवसर चल रहा है। गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 11.95 लाख से शुरू होती है।
2 Honda City Hybrid e:HEV- होंडा सिटी के इस हाइब्रिड वेरिएंट पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी गाड़ी पर 1.97 लाख तक का धुरंधर डिस्काउंट दे रही है। यानि आप Honda City Hybrid e:HEV कार पर 2 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख से शुरू होती है।
3 Honda Amaze- यह भी कंपनी की एक मशहूर सेडान कार है जो मारुति सुजुकी की Dzire को टक्कर देती है। Honda Amaze के थर्ड जनरेशन वेरिएंट पर 58,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। तो वहीं पिछली होंडा अमेज पर 68,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 7.55 लाख से शुरू होती है।
4 Honda Elevate- होंडा अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार पर करीब 1.51 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इससे होंडा एलिवेट को अपना बनाने का यह बढ़िया मौका है। गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 11.59 लाख से शुरू होती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 13 April 2026 at 08:11 IST