Flipkart Goat Sale में गिरी Google Pixel 10 की कीमत, अब मिल रहा सिर्फ 64,999 रुपये में, जानिए ये सुनहरी डील

Flipkart Goat Sale में Google Pixel 10 भी बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इससे अब ग्राहक गूगल के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

Google Pixel 10 | Image: flipkart

Flipkart Goat Sale में iPhone 17 ही नहीं Google Pixel 10 भी बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन की कीमत में भी कटौती कर दी गई है जिससे अब ग्राहक गूगल के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 10 फ्लिपकार्ट सेल ऑफर 

फ्लिपकार्ट गोट सेल में Google Pixel 10 की कीमत 79,999 से घटाकर 74,999 कर दी गई है। इसके साथ ही यहां से आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 4,225 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस कार्ड नहीं है और आईसीआईसीआई बैंक या एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो भी आप इसके जरिए फोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट तो ले ही सकेंगे।  

इसके अलावा यहां 52,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप इस Google Pixel 10 फोन को कम से कम 64,999 रुपये की कीमत में तो खरीद ही सकेंगे। अगर आपका फोन बहुत अच्छा हुआ तो आपको यह फोन और भी सस्ती कीमत में मिल जाएगा।   

Google Pixel 10 के फीचर्स  

Google Pixel 10 फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। गूगल पिक्सल 10 में कंपनी ने अपना लेटेस्ट Google Tensor G5 प्रोसेसर के लगाया है। 

यह फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है। स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। 

Google Pixel 10 में जबरदस्त AI फीचर्स मिलते हैं जिससे Gemini का बहुत ऐप में लाजवाब सपोर्ट मिलता है। 

गूगल के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 MP का मेन वाइड कैमरा, 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया है। तो वहीं फोन में 10.5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Google Pixel 10 फोन में 4970 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है। 

इसे भी पढ़ें- Flipkart Goat Sale में हुआ कमाल, iPhone 17 Pro पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 7 July 2026 at 07:43 IST