अपडेटेड 19 February 2026 at 14:59 IST
Sundar Pichai: भारत में 1.36 लाख करोड़ का निवेश करेगा गूगल, सुंदर पिचाई ने किया बड़ा ऐलान; बोले- तकनीक से डरने की जरूरत नहीं…
Google CEO Sunday Pichai: एआई समिट में गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने ऐलान किया कि उनकी कंपनी भारत में 15 बिलियन डॉलर का निवेश कर रही है और विशाखापत्तनम को एक बड़े ग्लोबल AI हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
Sundar Pichai at India AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया-AI इम्पैट समित 2026 के चौथे दिन दुनियाभर के दिग्गजों का यहां जमावड़ा लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, गूगल CEO सुंंदर पिचाई इस समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान गूगल के सीईओ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर अपनी राय रखी। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि उनकी कंपनी अगले पांच सालों में यानी 2026 से 2030 तक भारत में 1,36,650 करोड़ (करीब 15 अरब डॉलर) का निवेश करने की तैयारी में है।
'भारत में बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं'
AI समिट में अपने संबोधन में सुंदर पिचाई ने कहा कि मुझे भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हर बार जब मैं आता हूं, तो बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं। आज भी कुछ अलग नहीं है।
भारत में निवेश का किया ऐलान
उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं स्टूडेंट था, तो मैं अक्सर चेन्नई से IIT खड़गपुर तक कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन लेता था। वहां जाने के लिए, हम विशाखापत्तनम से गुजरते थे। मुझे याद है कि यह एक शांत और मामूली तटीय शहर था जो संभावनाओं से भरा हुआ था। अब उसी शहर में, गूगल एक फुल-स्टैक AI हब बना रहा है, जो भारत में हमारे 15 बिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है।
पिचाई ने कहा कि इसके पूरा होने पर, यह हब गीगावाट-स्केल कंप्यूट और एक नया इंटरनेशनल सबसी केबल गेटवे रखेगा, जो पूरे भारत में लोगों और बिजनेस को नौकरियां और लेटेस्ट AI देगा।
इसके अलावा गूगल ने भारत सरकार के साथ मिलकर 10 हजार स्कूलों में जनरेटिव AI टूल्स लाने और कौशल विकास के प्रयासों को बढ़ाने के लिए भी हाथ मिलाया है।
क्या AI खा जाएगा नौकरी? पिचाई ने दिया जवाब
क्या AI वाकई भविष्य लोगों की नौकरी खा जाएगा? इस पर भी गूगल सीईओ ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि एआई काम करने के तरीके को जरूर बदलेगा, लेकिन ये बदलाव मौकों के साथ भी आएगा। उन्होंने मुताबिक, कई प्रक्रियाएं स्वचालित (ऑटोमेट) होंगी, जिससे पारंपरिक भूमिकाओं का स्वरूप बदलेगा। हालांकि इसके समानांतर नई तरह की नौकरियां और कौशल आधारित करियर भी उभरेंगे।
उन्होंने कहा कि दो दशक पहले का समय ऐसा था जब डिजिटल कंटेंट क्रिएटर जैसा पेशा न के बराबर था। आज यह लाखों युवाओं की आय का साधन बन चुका है। पिचाई ने कहा कि ठीक इसी तरह AI भी आने वाले साल में ऐसे क्षेत्रों को जन्म देगा, आज जिनकी हम कल्पना नहीं कर सकते।
गूगल सीईओ ने यह भी कहा कि दुनिया पहले ही डिजिटल असमानता का सामना कर रही है, इसलिए यह जरूरी है कि तकनीक की अगली लहर सामाजिक खाई को और चौड़ा न कर दे। अगर AI तक समान पहुंच सुनिश्चित नहीं की गई, तो यह असमानता और गहरी हो सकती है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 14:59 IST