iPhone 17e को यहां से खरीदकर बचा सकते हैं हजारों रुपये, जानिए ये बंपर ऑफर

iPhone 17e भारत में मार्च में लॉन्च हुआ था। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब इसकी कीमत में कटौती कर दी गई है जिसके बाद इसे ग्राहक अब आसानी से खरीद सकते हैं।

iPhone 17e | Image: apple

iPhone 17e भारत में मार्च में लॉन्च हुआ था। यह iPhone 17 सीरीज का आखिरी फोन है। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब इसकी कीमत में कटौती कर दी गई है जिसके बाद इसे ग्राहक अब आसानी से खरीद सकते हैं। iPhone 17e ब्लैक, व्हाइट के साथ सॉफ्ट पिंक कलर में भी लॉन्च हुआ था।

iPhone 17e की कीमत अब कितनी हुई 

iPhone 17e के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये थी लेकिन अब विजय सेल्स पर इसकी कीमत घट कर 62,900 रुपये हो गई है। इसी तरह 512 GB स्टोरेज की कीमत 84,900 रुपये थी लेकिन इसकी कीमत घटकर 82,290 रुपये हो चुकी है।इसके अलावा यहां अगर आप iPhone 17e को HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 4,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर से आप बेहद सस्ती कीमत में इस आईफोन को अपना बना सकते हैं।  

iPhone 17e के फीचर्स 

1 डिजाइन- ऐप्पल ने iPhone 17e को ब्लैक, व्हाइट के साथ सॉफ्ट पिंक कलर में भी लॉन्च हुआ था। फोन की बॉडी को एल्यूमीनियम डिजाइन दिया गया है। फ्रंट स्क्रीन Ceramic Shield 2 से लेस है। इसमें एक्शन बटन भी लगाया गया है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।  

2 डिस्प्ले- इया आईफोन में 6.1 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2532 x 1170 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा। इस आईफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR पर 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

3 प्रोसेसर- ऐप्पल ने अपने नए iPhone 17e में A19 चिप लगाई है। 

4 कैमरा- iPhone 17e में 48MP Fusion सिंगल बैक कैमरा सिस्टम है। यह सिंगल कैमरा सिस्टम 2x टेलीफोटो लेंस का भी काम करेगा। सेल्फ़ी और फेसटाइम के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

5 बैटरी- कंपनी के अनुसार आईफोन17ई में 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। ऐप्पल के 20W चार्जर से आधे घंटे में फोन करीब 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। ऐप्पल ने iPhone 17e में MagSafe का सपोर्ट भी दिया है जिससे यूजर्स को 15W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। 

6 स्टोरेज- इस बार iPhone 17e 256 GB और 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में मिलेगा। 

7 अन्य फीचर्स-  iPhone 17e 5G नेटवर्क पर काम करता है। फोन में apple intelligence का फीचर भी दिया है। यह आईफोन iOS 26 के साथ पेश हुआ है। फोन वजन में 170 ग्राम है। इसके अलावा डुअल सिम (नैनो सिम + ई-सिम) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- iPhone 18 के लॉन्च से पहले धड़ाम से गिरी iPhone Air की कीमत, सबसे पतला आईफोन अब हुआ बेहद सस्ता, जानिए इस सुपरहिट ऑफर को

   

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 April 2026 at 14:42 IST