Leica के 50 MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 17T, जानिए सभी फीचर्स और कीमत
Xiaomi 17T Launch: चीनी कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया अपर मिड रेंज स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। इस फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें Leica ब्रांड का 50 MP ट्रिपल कैमरा सेटअप गया गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Xiaomi 17T Launch: चीनी कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया अपर मिड रेंज स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। इस फोन के खास फीचर्स की बात करें Xiaomi 17T में 50 MP Leica कैमरा सेटअप, एमोलेड डिस्प्ले और 6500 mAh बैटरी जैसे कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं।
Xiaomi 17T के फीचर्स
Xiaomi 17T पर्पल, ब्लू और ब्लैक जैसे 3 कलर्स के साथ पेश हुआ है। फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन पर 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। शाओमी के इस फोन में 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी।
इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में उपलब्ध हुआ है।
कैमरा की बात करें तो Xiaomi 17T में Leica कंपनी का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 5x का पेरिस्कोप ज़ूम का फीचर भी दिया गया है। इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
इस फोन में 6500 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन के साथ 67W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। यह फोन एंड्रॉइड 16 आधारित Xiaomi HyperOS के साथ पेश हुआ है।
इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। इसके अलावा फोन में AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
Xiaomi 17T की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi 17T के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। इस फोन की सेल 10 जून को दोपहर 12 बजे से शाओमी की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ एमेजोन पर शुरू होगी। इसके साथ ही यह फोन देश भर में मौजूद Xiaomi के रिटेल स्टोर और कुछ अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 4 June 2026 at 20:28 IST