अपडेटेड 28 February 2026 at 15:16 IST
Xiaomi 17 सीरीज आज होगी लॉन्च, 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकते हैं पेश, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
इस सीरीज से कंपनी Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra, Xiaomi 17 Pro, और Xiaomi 17 Pro Max जैसे 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ कंपनी Xiaomi Pad 8 को भी लॉन्च करेगी।
चीनी कंपनी Xiaomi आज दुनिया भर में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Series को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज से कंपनी Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra, Xiaomi 17 Pro, और Xiaomi 17 Pro Max जैसे 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ कंपनी Xiaomi Pad 8 को भी लॉन्च करेगी। हालांकि चीन के बाद कंपनी का ये ग्लोबल लॉन्च है। भारत में ये फोन कब लॉन्च होगा इसकी फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन Xiaomi के आधिकारिक भारतीय एक्स अकाउंट पर इस फोन के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी दी गई है। जो बताता है कि यह फोन और टैबलेट दोनों भारत में लॉन्च होंगे। यहां ये भी बता दें कि चीन में इस फोन को Xiaomi 17 Ultra Leica Edition के नाम से पेश किया गया था लेकिन ग्लोबल बाज़ार में इस फोन को Leica Leitz phone powered by Xiaomi के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
कहां और कब होगा इवेंट
शाओमी इवेंट का आयोजन आज 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में होगा। भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे यह इवेंट शुरू होगा। Xiaomi 17 सीरीज के कुछ अन्य स्मार्टफोन और Xiaomi Pad 8 टैबलेट भी पेश किए जाएंगे।
क्या लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकेंगे
Xiaomi 17 सीरीज की कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी जिसे भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे देखा जा सकेगा।
Xiaomi 17 सीरीज के फीचर्स
चीनी वेरिएंट के अनुसार फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इस फोन में 6800 mAh की बड़ी बैटरी होगी जिसके लिए 90 W की वायर्ड और 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।कंपनी इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा सकती है। इस फोन में Leica का कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 28 February 2026 at 15:16 IST