अपडेटेड 1 March 2026 at 09:40 IST
Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के साथ Leica Leitzphone जैसे 3 तगड़े स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानिए भारत में कब देंगे दस्तक
चीनी कंपनी शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज को दुनिया भर के बाजारों में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज से कंपनी ने Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra और Leica Leitzphone powered by Xiaomi जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं।
Xiaomi 17 Series Launch: चीनी कंपनी शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज को दुनिया भर के बाजारों में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज से कंपनी ने Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra और Leica Leitzphone powered by Xiaomi जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही Xiaomi Pad 8 सीरीज को भी लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने Xiaomi 17 सीरीज भारत में कब लॉन्च होगी इसकी भी जानकारी दे दी है।
भारत में कब लॉन्च होगी Xiaomi 17 सीरीज
Xiaomi 17 सीरीज भारत में 11 मार्च को लॉन्च होगी। हालांकि यह सीरीज चीन में पिछले वर्ष सितंबर के महीने में ही लॉन्च हो गई थी। जिसके बाद अब कंपनी ने इसका ग्लोबल लॉन्च किया है।
Xiaomi 17 के फीचर्स
इस सीरीज के बेस वेरिएंट Xiaomi 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर CrystalRes OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 12GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। इस फोन में 6330 mAh की बैटरी और 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन Black, Venture Green, Alpine Pink और Ice Blue जैसे 4 कलर्स में आया है। इस फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड और 50 MP का ही टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स
Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। इस फोन में 6000 mAh की बैटरी और 90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन Black, White और Starlit Green जैसे 3 कलर्स में आया है। इस फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड के साथ 200 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
Leica Leitzphone powered by Xiaomi के फीचर्स
Leica Leitzphone powered by Xiaomi में भी 6.9 इंच की स्क्रीन पर HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन का 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वाला सिर्फ एक ही वेरिएंट आया है। इस फोन में भी 6000 mAh की बैटरी और 90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन सिर्फ Black कलर में आया है। इस फोन में भी Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड के साथ 200 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
Xiaomi 17 सीरीज की कीमत
Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत Euro 999 है जिसे भारतीय रुपये के अनुसार 1,06,955 रुपये माना जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra की शुरुआती कीमत EURO 1,499 जिसे भारतीय रुपये के अनुसार 1,60,487 रुपये माना जा सकता है। इसी तरह Leica Leitzphone powered by Xiaomi फोन की कीमत Euro 1,999 है, इसे भारतीय रुपये के अनुसार 2,14,018 रुपये माना जा सकता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 09:36 IST