अपडेटेड 13 February 2026 at 09:30 IST

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, जानिए क्या आप इसे खरीदने का मन बनाएँगे

शाओमी जल्द ही दुनिया भर में अपने फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है लेकिन लॉन्च से पहले फोन की कीमत लीक हो गई है

Xiaomi 17 Ultra Set for December 25 Launch With Leica Edition: Rumoured Specs and More That We Know So Far | Image: Weibo/Xiaomi

चीनी कंपनी शाओमी जल्द ही दुनिया भर में अपने फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। हालांकि यह दोनों फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो गए हैं। लेकिन कंपनी ने पूरी दुनिया के लिए फोन की कीमतों का ऐलान नहीं किया। लेकिन अब फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन बेस वेरिएंट Xiaomi 17 के 12 GB RAM और 512 GB स्टोरेज की कीमत 1,07,600 रुपये और Xiaomi 17 Ultra के 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेजकी कीमत 1,61,400 रुपये हो सकती है। क्यूंकी यह कीमत आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई इसलिए हो सकता है कि फोन की कीमत में अंतर आए। लेकिन अगर पिछली Xiaomi 15 सीरीज की लीक कीमत के बाद आई लॉन्च कीमत में थोड़ा बहुत अंतर ही पाया गया था। 

Xiaomi 17 Series के फीचर्स 

 Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ भारत में पेश हो सकते हैं। बेस वेरिएंट Xiaomi 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर 1.5K OLED डिस्प्ले और 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। तो वहीं Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की स्क्रीन पर 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले। इस फोन में भी 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। Xiaomi 17 में 7000 mAh की बैटरी और 100W की सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। Xiaomi 17 Ultra में 6800 mAh की बैटरी और 90W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।   

भारत में कब होंगे लॉन्च 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाओमी अगले महीने मार्च में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों को भारत में लॉन्च कर सकती है। इनके लॉन्च के बाद ही फोन के सभी फीचर्स और कीमत का आधिकारिक रूप से खुलासा होगा। 

इसे भी पढ़ें- Best SmartPhone Under 20000: स्मार्टफोन लेने का बजट है 20000 रुपये, तो ये हैं सबसे अच्छे फोन जानिए फीचर्स और कीमत

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 09:30 IST