अपडेटेड 17 February 2026 at 15:07 IST
Vivo V70 Series 19 फरवरी को होगी भारत में लॉन्च, मिलेगा ZEISS लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप
इस सीरीज से भारत में Vivo V70 और Vivo V70 Elite नाम से 2 नए स्मार्टफोन को 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे
चीनी कंपनी वीवो ने भारत में अपनी नई Vivo V70 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस सीरीज से भारत में Vivo V70 और Vivo V70 Elite नाम से 2 नए स्मार्टफोन को 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने यह जानकारी अपनी भारतीय आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दी है। इसके साथ ही कंपनी ने लॉन्च से पहले के कुछ फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है।
Vivo V70 Series के फीचर्स
Vivo V70 सीरीज का V70 Elite मॉडल Passion Red, Sand Beige और Authentic Black जैसे कलर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। तो वहीं Vivo V70 फोन Passion Red और Lemon Yellow जैसे 2 कलर्स के साथ पेश हो सकता है। वीवो की साइट के अनुसार नई Vivo V70 सीरीज Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी। हालांकि अभी यह साग नहीं है कि दोनों फोन में यही प्रोसेसर होगा या किसी एक फोन में ही यही प्रोसेसर होगा। साइट पर कैमरा को लेकर भी जानकारी दी गई है कि नई सीरीज के फोन में Zeiss लेंस वाला कैमरा सेटअप मिलेगा। इस सीरीज के फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 MP ZEISS OIS मेन कैमरा, 50 MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा और ZEISS अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ होगा।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1.5K Ultra OLED डिस्प्ले 5000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट होगा। वीवो इस नई सीरीज में 6500 mAh की बैटरी देगी जिसके साथ 90 W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा।
फ्लिपकार्ट और एमेज़ोन पर होगी उपलब्ध
Vivo V70 सीरीज के V70 Elite और Vivo V70 दोनों फोन फ्लिपकार्ट और एमेज़ोन पर उपलब्ध होगी। फोन के लॉन्च के बाद सभी फीचर्स की जानकारी पूरी तरह सामने आ जाएगी।
इसे भी पढ़ें- 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट... भारत में अब सस्ते में मिल रहा 7400mAh बैटरी वाला OnePlus 15R, जानिए कहां खरीदें
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 15:07 IST