Vivo V27 सीरीज भारत में लॉन्च, 50MP का सेल्फी कैमरा और 256GB स्टोरेज, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
वीवो ने आज भारत में अपनी वीवो वी27 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। जानिए इनकी खासियत
Vivo V27 Series Launched: चीनी स्मार्टफोन मेकर वीवो ने आज भारत में अपनी वीवो वी27 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। जिसमें वीवो वी27 और वीवो वी27 प्रो शामिल हैं।
स्मार्टफोन में 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 4600 एमएएच की बैटरी है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 और 8200 प्रोसेसर वाले मोबाइल फोन लॉन्च किए गए हैं।
Vivo V27 सीरीज हुई लॉन्च, कितनी है कीमत?
Vivo V27 को कंपनी ने दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। इसी तरह कंपनी ने वीवो वी27 प्रो को 3 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8/128GB वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये, 8/256GB वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये और 12/256GB वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये है।
स्मार्टफोन को आप नोबेल ब्लैक और मैजिक ब्लू रंग में खरीद सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को इन स्मार्टफोन्स पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 2,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। यह डिस्काउंट HDFC, ICICI और Kotak Mahindra Bank के कार्ड पर दिया जा रहा है।
कंपनी ने वीवो वी27 और वीवो वी27 प्रो के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट या वीवो की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। वीवो वी27 प्रो की बिक्री 6 मार्च से शुरू होगी। वीवो वी27 की बिक्री 23 मार्च से शुरू होगी।
Vivo V27 Series Launch: स्पेसिफिकेशन
वीवो वी27 प्रो में 6।7 इंच का हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलेगा। जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर पर काम करेगा। साथ ही वीवो वी27 में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर मिलेगा। कैमरे की बात करें तो वीवो वी27 प्रो में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा होगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
Vivo V27 Series Launch: फीचर्स
उपभोक्ताओं को वीवो के इन स्मार्टफोन्स में वेडिंग स्टाइल पोट्रेट कैमरा फिल्टर्स मिलेंगे। इसके साथ ही नाइट फोटोग्राफी के लिए ऑरा लाइट सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप रात में भी टॉर्च की मदद से शानदार फोटो ले सकते हैं।
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 2 March 2023 at 15:53 IST