Vivo को लगा बड़ा झटका, देसी कंपनी ने सस्ती कीमत में लॉन्च किया AI+ Nova Flip 5G फोन, जानिए फीचर्स
AI+ Nova Flip 5G लॉन्च हो गया है। यह किसी भारतीय कंपनी का पहला फ्लिप स्मार्टफोन है। इसके साथ ही यह AI+ कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी है। बड़ी बात यह भी है कि कंपनी ने फोन में अच्छे फीचर्स के साथ कीमत भी कम रखी है।
AI+ Nova Flip 5G को कंपनी ने अपने 2 नए स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G के साथ ही लॉन्च कर दिया है। यह किसी भारतीय कंपनी का पहला फ्लिप स्मार्टफोन है। इसके साथ ही यह AI+ कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी है। बड़ी बात यह भी है कि कंपनी ने फोन में अच्छे फीचर्स के साथ कीमत भी कम रखी है। फ्लिप स्मार्टफोन काफी महंगा होता है, लेकिन इस फोन से लोग अब फ्लिप स्मार्टफोन भी कम बजट में खरीद सकेंगे।
AI+ Nova Flip 5G के फीचर्स
AI+ Nova Flip 5G Glacier White कलर में उपलब्ध हुआ है। इस फोन में 6.98 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फ्लिप फोन होने के कारण इस फोन में 3 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7300x प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा मिलता है। इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। हालांकि फोन में 4325 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 33W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
इसी तरह AI+ Nova Flip 5G फोन एंड्रॉयड 16 की जगह एंड्रॉयड 15 आधारित NxtQ OS पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, ब्लूटूथ और वाई फाई जैसे सभी फीचर्स मौजूद हैं।
AI+ Nova Flip 5G की कीमत और उपलब्धता
AI+ Nova Flip 5G की कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन की सेल डेट तो अभी नहीं बताई गई लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि फोन फ्लिपकार्ट पर अगले महीने मई से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 April 2026 at 09:32 IST