अपडेटेड 13 February 2026 at 14:12 IST

Valentine Day 2026 पर अपने प्रियजनों को गिफ्ट देने की तलाश हुई खत्म, 1000 रुपये से भी कम में मिल रहे हैं ये शानदार गैजेट

हम आपको 1000 रुपये से कम कीमत वाले 5 ऐसे गिफ्ट बताने जा रहे हैं जिन्हें पाकर आपका प्रिय खुश हो जाएगा।

valentine day gifts | Image: flipkart amazon

Valentine Day आ चुका है, ऐसे में आप भी अपने प्रिय को कोई न कोई गिफ्ट की तलाश में होंगे। इस कारण हम आपकी इस समस्या का समाधान करने जा रहे हैं। हम आपको 1000 रुपये से कम कीमत वाले 5 ऐसे गिफ्ट बताने जा रहे हैं जिन्हें पाकर आपका प्रिय खुश हो जाएगा। 

1 boAt Airdopes Alpha: बोट अपने ईयरबड्स के लिए जानी जाती है। boAt Airdopes Alpha में डीप बेस दिया गया है। इससे इन बड्स से काफी अच्छी साउन्ड मिलती है। इन ईयरबड्स में 35 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। 10 मिनट के चार्ज से यह 120 मिनट तक चल सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इनकी कीमत 799 रुपये है। 

2 Havells Bt6111: यह काफी काम का डिवाइस है। हैवेल्स के इस ट्रिमर पर 2 साल की गारंटी मिलती है। एक बार चार्ज होने पर यह 90 मिनट तक चल सकता है। एमेज़ोन पर इसकी कीमत 999 रुपये है। 

 

3 ZEBRONICS Astra 35: यह पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर 16 Watt का है। यह 8 घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है। इसमें यूएसबी पोर्ट के साथ माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है। एमेज़ोन पर इसकी 749 रुपये है। 

4 Fire-Boltt Hunter Nyluxe: फायरबोल्ट अपनी स्मार्टवॉच के लिए काफी लोकप्रिय ब्रांड है। इसमें 2.01 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी मिलता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 999 रुपये है। 

5 Portronics 10000 mAh 22.5 W Compact Power Bank : यह पॉवर बैंक 10000 mAh की क्षमता का है। यह 22.5 W की फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 798 रुपये है। 

फ्लिपकार्ट और एमेज़ोन पर वैलेंटाइन डे के विशेष ऑफर भी चल रहे हैं जिनका प्रयोग आप मौजूद कूपन अप्लाई कर के कर सकते हैं। इसके साथ ही बैंक ऑफर भी चल रहे हैं जिससे यह सभी गैजेट आप और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-  भारतीय कंपनी लावा ने 256 GB की एक्सटर्नल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया Lava Yuva Star 3

 

 

   

     

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 14:12 IST