Upcoming Smartphones This Week: इस हफ्ते दिखेगा चीनी कंपनियों का जलवा, 6 नए स्मार्टफोन होंगे भारत में लॉन्च, जानिए सभी के बारे में

Upcoming Smartphones This Week: इस हफ्ते में कई कंपनियों के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं जिनमें Oppo, Xiaomi, Realme, Infinix के साथ Vivo के नाम शामिल है।

Upcoming Smartphones | Image: oppo, realme, infinix

Upcoming Smartphones This Week: पिछले हफ्ते में OnePlus Nord 6 के साथ AI+ जैसे देसी कंपनी के स्मार्टफोन लॉन्च हुए। तो वहीं अप्रैल के इस हफ्ते में भी कई कंपनियों के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस हफ्ते सभी चीनी कंपनियों के स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जिनमें Oppo, Xiaomi, Realme, Infinix के साथ Vivo के नाम शामिल है।    

कौन से स्मार्टफोन होंगे लॉन्च 

Redmi A7 Pro- शाओमी के ब्रांड रेडमी से 13 अप्रैल को नया फोन Redmi A7 Pro लॉन्च होने जा रहा है। यह इस हफ्ते का पहला लॉन्च होगा। इस फोन में Octa Core 5G प्रोसेसर, 6300 mah की बड़ी बैटरी, 6.9 इंच डिस्प्ले, 32 MP का डुअल AI कैमरा जैसे फीचर्स होंगे। 

Infinix Note 60 Pro- यह फोन भी भारत में 13 अप्रैल लॉन्च होगा। Infinix Note 60 Pro दिखने में iPhone 17 Pro Max जैसा होगा। यह फोन Mocha Brown, Deep Ocean Blue और Solar Orange जैसे 3 कलर में पेश होगा। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा हो सकता है। 

Realme Narzo 100 Lite- रियलमी भी अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite को 14 अप्रैल को लॉन्च करेगी। इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144 hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

OPPO F33 Series - Oppo F33 सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Oppo F33 और Oppo F33 Pro भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे। Oppo F33 Pro में 50 MP का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा होगा जो 100 डिग्री व्यू के साथ आएगा। तो वहीं Oppo F33 में 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा होगा। 

Vivo T5 Pro 5G- वीवो अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G को 15 अप्रैल को लॉन्च करेगी। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 9020 mAh बैटरी और 50 MP का बैक कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26+ पर आया बंपर ऑफर, यहां मिल रहा है सबसे सस्ता

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 April 2026 at 07:17 IST