अपडेटेड 16 March 2026 at 07:54 IST
Upcoming SmartPhones: इस हफ्ते एक ही दिन में लॉन्च होंगे 4 नए शानदार स्मार्टफोन, जानिए सभी के नाम और फीचर्स
इस हफ्ते मंगलवार 17 मार्च को एक ही दिन में 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें सैमसंग, वीवो और पोको जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।
Upcoming SmartPhones: आज सोमवार से मार्च का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। इस हफ्ते मंगलवार 17 मार्च को एक ही दिन में 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें सैमसंग, वीवो और पोको जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। हम आपको लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन के नाम, लॉन्च डेट और कुछ फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
कौन से स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
Samsung Galaxy M17e 5G- दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग भारत में 17 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च करने जा रही है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 6000 mah की बैटरी होगी। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा दिया जाएगा। फोन सेल के लिए एमेजोन पर उपलब्ध होगा।
Vivo T5x 5G- चीनी कंपनी वीवो भी 17 मार्च को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G को लॉन्च करने जा रही है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर लगा होगा। फोन में 7200 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स होंगे। यह फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
POCO X8 Pro 5G- चीनी कंपनी पोको तो 17 मार्च को अपनी POCO X8 सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। POCO X8 Pro 5G Iron Man Edition में लॉन्च होगा। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर लगाया जाएगा। इस फोन में 6500 mAh बैटरी लगी होगी। बिक्री के लिए यह फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
POCO X8 Pro Max 5G- पोको के इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर लगाया जाएगा। इस फोन में 9000 mAh बैटरी लगाई जाएगी। इस फोन में 100W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। यह फोन भी फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 07:54 IST