अपडेटेड 1 March 2026 at 13:19 IST
Upcoming SmartPhones: सैमसंग, मोटोरोला, नथिंग से लेकर ऐप्पल तक मार्च में करेंगे नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए सभी के बारे में
मार्च महीने में भी एक से एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। हम आपको इस महीने लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन की जानकारी देने जा रह रहे हैं।
वर्ष 2026 का तीसरा महीना मार्च शुरू हो गया है। इस साल अभी तक कई स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं जिनमें Samsung Galaxy S26 सीरीज जैसी फ्लैगशिप सीरीज भी शामिल है। लेकिन अब मार्च महीने में भी एक से एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। हम आपको इस महीने लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन की जानकारी देने जा रह रहे हैं।
1 iPhone 17e- ऐप्पल इवेंट 4 मार्च से शुरू होगा जिसमें नया iPhone 17e लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है। इसके अलग अलग मॉडल की कीमत 50,000 से 90,000 के बीच हो सकती है।
2 Nothing 4a Series - Nothing इस वर्ष की अपनी नई सीरीज Nothing (4a) और Nothing (4a) Pro स्मार्टफोन को 5 मार्च को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस सीरीज की कीमत 35 से 42000 रुपये के बीच हो सकती है।
3 Motorola Edge 70 Fusion- मोटोरोला ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Moto Edge 70 Fusion को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी 6 मार्च को दोपहर 12 बजे इसे लॉन्च करेगी। फोन की कीमत 20 से 25000 तक हो सकती है।
4 Xiaomi 17 सीरीज- शाओमी भारत में 11 मार्च को अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज के Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra और Leica Leitzphone powered by Xiaomi जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 70,000 से 1 लाख या उसके भी ऊपर रह सकती है।
5 Realme Narzo Power- रियलमी भारत में 5 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत 20 से 25000 रुपये के बीच हो सकती है।
6 Samsung Galaxy A37- सैमसंग मिड रेंज फोन के रूप में Galaxy Galaxy A37 को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 30 से 35,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की लेकिन इसे मार्च के मध्य या अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
7 Samsung Galaxy A57- Galaxy A37 के साथ सैमसंग Galaxy A57 को भी लॉन्च करेगी। इस फोन की कीमत 40 से 45,000 रुपये के आसपास हो सकती है। कंपनी इन दोनों फोन को एक साथ मार्च के अंत तक लॉन्च कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के साथ Leica Leitzphone जैसे 3 तगड़े स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानिए भारत में कब देंगे दस्तक
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 13:19 IST