Upcoming Smartphones in July 2026: जुलाई में लॉन्च होने जा रहे हैं ये धुरंधर स्मार्टफोन, अभी जानिए सभी के नाम और फीचर्स

जुलाई महीने में कई लाजवाब स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रह हैं। इसकी शुरुआत भी 2 जुलाई से हो चुकी है, लेकिन महीने के अंत में साल 2026 का सबसे खास और बड़े फोन में से एक लॉन्च होगा।

upcoming smartphones | Image: samsung, oppo, motorola, nothing

जून महीने के अंत में जहां Samsung Galaxy M47 और OnePlus N6 लॉन्च हुए तो वहीं जुलाई महीने में तो कई लाजवाब स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रह हैं। इसकी शुरुआत भी 2 जुलाई से हो चुकी है, लेकिन महीने के अंत में साल 2026 का सबसे खास और बड़े फोन में से एक लॉन्च होगा।

Upcoming Smartphones in July

1 Oppo Reno 16 Series: ओप्पो ने 2 जुलाई को भारत में अपनी नई Reno 16 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज से Oppo Reno16 और Reno16c जैसे 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों फोन की सेल 9 जुलाई से शुरू होगी। 

2 Nothing Phone (4b): नथिंग भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि इस फोन में Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फोन मेंन डुअल कैमरा सेटअप, 5400 mah बैटरी और एंड्रॉयड 16 जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

3 Moto G77 Power: मोटोरोला 8 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च करने जा रहा है। मोटोरोला ने इस फोन के कुछ फीचर्स भी बता दिए हैं जिसमें 6.72 इंच डिस्प्ले, 7000 mah बैटरी और 50 MP वाला Sony Lytia 600 कैमरा है। इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। 

4 Motorola Razr 70 Ultra: मोटोरोला जुलाई के महीने में अपना नया फ्लिप फोन Motorola Razr 70 Ultra भी लॉन्च कर सकता है। लेकिन इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कुछ बताया गया नहीं है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा हो सकता है। फोन 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज साथ लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 7 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और 4 इंच का कवर स्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है। 

5 Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra: सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन हर वर्ष साल के सबसे बड़े और खास स्मार्टफोन में से एक होते हैं। सैमसंग इस वर्ष जुलाई में अपना फ्लैगशिप Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस बार अपने फोल्ड फोन के डिजाइन में कुछ बदलाव करने जा रही है जिसको लेकर सैमसंग ने कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं जो इस बात का संकेत भी देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग इस बार वाइड स्क्रीन वाला Galaxy Z Fold 8 Ultra मॉडल अलग से लॉन्च कर सकती है।  

6 Samsung Galaxy Z Flip 8: फोल्ड के साथ Samsung Galaxy Z Flip 8 भी लॉन्च करेगी। फोन में 6.9 इंच का OLED इनर डिस्प्ले और 4.1 इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है। रिपोर्ट अनुसार इसमें 4300 mah की बैटरी मिल सकती है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है जो 50 MP और 12 MP का हो सकता है। 

इनके अलावा स्मार्टवॉच की कंपनी Fire-boltt भी अपना पहला स्मार्टफोन जुलाई में ही लॉन्च कर सकती है। iQOO Z11 और Oppo K15 Pro जैसे कुछ और स्मार्टफोन के भी इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है।   

 इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A37 5G Review: स्लिम ट्रिम डिजाइन में जबरदस्त फीचर्स वाला सैमसंग फोन, लेकिन कैमरा और बैटरी का क्या है हाल, जानिए



 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 July 2026 at 09:54 IST