अपडेटेड 11 February 2026 at 12:18 IST

Upcoming Smartphones: नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं? तो जानिए फरवरी में लॉन्च होने वाले फोन कौन-कौन, आपके लिए ये शानदार ऑप्शन

आज हम आपको फरवरी में लॉन्च होने वाले कई स्मार्टफोन की जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप भी इसी महीने नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

upcoming smartphones | Image: google samsung vivo

नए साल 2026 के दूसरे महीने फरवरी को शुरू हुए अभी 11 दिन ही हुए है, लेकिन अब तक 2 नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं। इनमें Samsung Galaxy F70e 5G और Oppo K14x 5G के नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको फरवरी में लॉन्च होने वाले और भी कई स्मार्टफोन की जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप भी इसी महीने नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।  

इस महीने ये स्मार्टफोन होंगे लॉन्च 

1 Tecno Pova Curve 2 5G- टेकनो अपने इस स्मार्टफोन को 13 फरवरी को भारत में लॉन्च करेगा। यह कंपनी के पिछले वर्ष आए Tecno Pova Curve 5G का अपग्रेड वर्जन होगा। फोन 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 128 GB जैसे 2 वेरिएंट में पेश हो सकता है। 

2 Google Pixel 10a- गूगल पिक्सल 10 सीरीज से एक नया स्मार्टफोन Google Pixel 10a को 18 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। कंपनी फोन में फ्लैगशिप पिक्सल 10 सीरीज के कई फीचर्स को कम कीमत में दे सकती है।  

3 Vivo V70 Series- चीनी कंपनी वीवो भी अपनी V70 Series से 2 नए स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च करेगी। कंपनी इन दोनों फोन को 19 फरवरी को लॉन्च करेगी। विवो फोन में बेहतर हार्डवेयर दे सकती है।     

 

4 iQOO 15R- iQOO भी अपने नए फोन को 24 फरवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर देने की घोषणा कर चुकी है। इस फोन में 7600 mAh की बड़ी बैटरी भी होने की चर्चा चल रही है।  

5 Samsung Galaxy S26 Series- सैमसंग ने भी अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 Series को इसी महीने लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी 25 फरवरी को Galaxy Unpacked event में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। 

इनके अलावा और भी कुछ कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन फरवरी के महीने में लॉन्च कर सकती है, जिनकी जानकारी प्राप्त होते ही हम आपको देंगे।  

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy F70e 5G Mobile Launch: सैमसंग ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन, कम कीमत में दे डाले ये शानदार फीचर्स

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 08:54 IST