Flipkart पर iPhone 17 Pro Max की कीमत में हुई भारी कटौती, मिल रहा है 96000 से भी कम में, जानिए ये सुनहरा अवसर

वीकेंड आ गया है ऐसें में अगर आप भी अब iPhone 17 Pro Max को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस समय iPhone 17 Pro Max पर बेहद तगड़ा ऑफर चल रहा है।

The iPhone 17 Pro series comes with a dual-tone design. | Image: Pexels

वीकेंड आ गया है ऐसें में अगर आप भी अब iPhone 17 Pro Max को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस समय फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro Max पर बेहद तगड़ा ऑफर चल रहा है, जिससे ग्राहक इसका लाभ उठाकर apple के इस बेस्ट आईफोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।  

iPhone 17 Pro Max ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro Max का 256 GB वेरिएंट 1,49,900 रुपये और 512 GB वेरिएंट 1,69,900 रुपये की कीमत में मिल रहा है। लेकिन अगर आप iPhone 17 Pro Max को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 6000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपके पास एसबीआई या आईसीआईसीआई का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 

इसके अलावा यहां 48,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक iPhone 17 Pro Max के 256 GB वेरिएंट को 96000 रुपये या इससे भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।     

iPhone 17 Pro Max के फीचर्स 

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। apple ने इस आईफोन में A19 Pro चिप लगाई है। इसमें सिरेमिक शील्ड 2 लगाई गई है जो आईफोन की स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करती है। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड भी मौजूद है।

iPhone 17 Pro Max 256GB, 512GB, 1TB के साथ 2TB तक के वेरिएंट में भी आता है। apple के अनुसार iPhone 17 Pro Max की बैटरी से 37 घंटों तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है। इसे IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।

कैमरा पर गौर करें तो iPhone 17 Pro Max में प्रो फ्यूजन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A57 5G Review: वजन में हल्का, दिखने में पतला लेकिन परफॉर्मेंस में क्या दमदार है सैमसंग का ये स्मार्टफोन? जानिए

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 23 May 2026 at 15:00 IST