अपडेटेड 22 March 2026 at 14:27 IST

Xiaomi Pad 8 यहां मिल रहा है 3000 रुपये सस्ता, जानिए लाजवाब ऑफर के साथ टैब के फीचर्स

Xiaomi Pad 8 हाल ही में लॉन्च किया गया है। अब इस टैबलेट की सेल भी शुरू गई है। पहली सेल से ही बंपर ऑफर मिल रहा है।

Xiaomi Pad 8 series | Image: Xiaomi

Xiaomi Pad 8 को हाल ही में कंपनी ने अपनी Xiaomi 17 सीरीज के साथ लॉन्च किया है। यह टैब कुल 5 वेरिएंट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हुआ है। फोन के बाद अब इस टैबलेट की सेल भी शुरू गई है। कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पहली सेल से ही बंपर ऑफर प्रदान कर रही है। 

Xiaomi Pad 8 सीरीज की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Xiaomi Pad 8 Titanium Blue और Graphite Grey जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है। Xiaomi Pad 8 के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये, 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 36,999 रूपये, 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज (Nano Texture) की कीमत 38,999 रुपये, Creator’s Edition (12GB + 256GB) की कीमत 41,999 रुपये और Creator’s Edition (12GB + 256GB Nano Texture) की कीमत 43,999 रुपये है। Xiaomi Pad 8 के सभी वेरिएंट्स शाओमी की भारतीय आधिकारिक साइट, रिटेल स्टोर के साथ एमेजोन पर भी उपलब्ध हो गए हैं। शाओमी की भारतीय साइट पर कंपनी एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए Xiaomi Pad 8 पर 3000 रुपये का बंपर डिस्काउंट दे रही है।     

Xiaomi Pad 8 के फीचर्स 

  • प्रोसेसर- Xiaomi Pad 8 टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 Mobile Platform के साथ आया है। 
  • रैम और मेमोरी- रैम और मेमोरी के हिसाब से Xiaomi Pad 8 के 2 मॉडल आए हैं जिनमें 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। 
  • डिस्प्ले- Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की स्क्रीन पर क्रिस्टल क्लियर डिस्प्ले मिलेगा। टैब में 144 Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
  • बैटरी- इस टैबलेट में 9200 mAh की बैटरी लगाई गई है। बेस वेरिएंट में 45 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।  
  • कैमरा- इस  टैबलेट में 13 MP का रियर कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 
  • ओएस- यह टैब एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करेगा।  

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy M17e 5G: सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन पर आया धुरंधर ऑफर, मिल रहा है मुफ्त में, जानिए कहां और कैसे

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 14:27 IST