Ai+ Nova 2 Ultra की सेल हुई शुरू, फोन के साथ फ्री मिल रहे हैं ईयरबड्स, जानिए इस जबरदस्त ऑफर को

Ai+ Nova 2 Ultra की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। बड़ी बात यह भी है कि कंपनी फोन के साथ ईयरबड्स को भी बॉक्स में फ्री दे रही है।

Ai+ Nova 2 Ultra | Image: Ai+ flipkart

Ai+ Nova 2 Ultra: भारतीय कंपनी Ai+ ने हाल ही में अपनी नई सीरीज से 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Ai+ Nova 2 की सेल तो पहले ही शुरू हो चुकी थी जिसके बाद अब आज शुक्रवार 12 बजे से Ai+ Nova 2 Ultra की भी सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। बड़ी बात यह भी है कि कंपनी फोन के साथ ईयरबड्स को भी बॉक्स में फ्री दे रही है। इसके साथ ही कंपनी पहली सेल के दौरान एक और खास ऑफर भी लेकर आई है।  

Ai+ Nova 2 Ultra की कीमत, ऑफर और उपलब्धता 

Ai+ Nova 2 Ultra 5G के 6 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये  और  8 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 950 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा यहां 14,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Ai+ Nova 2 Ultra 5G के फीचर्स 

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले 144 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर Nothing कंपनी का सिग्नेचर LED लाइट वाला फीचर दिया गया है। यह LED लाइट एक सर्कल शेप में लगाई गई है जिससे कॉल, मैसेज, म्यूजिक आदि के नोटीफिकेशन फोन के बैक पैनल पर लाइट के जरिए मिलेंगे। 

इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का Sony IMX752 मेन बैक कैमरा और 8MP का दूसरा वाइड एंगल कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 6 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज और 8 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज के 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। 

Ai+ Nova 2 Ultra 5G फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 6000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मौजूद है। स्मार्टफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो इसे धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। 

इसे भी पढ़ें- Redmi A7 Pro 5G: रेडमी का भगवा स्मार्टफोन बाजार में हुआ उपलब्ध, पहली सेल में मिल रहा 1000 रुपये सस्ता, जानिए जबरदस्त ऑफर

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 April 2026 at 13:58 IST