मिलिट्री ग्रेड फीचर्स वाले Moto G37 और Moto G37 POWER की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट
मोटोरोला ने पिछले हफ्ते भारत में अपने 2 नए बजट 5 जी स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 POWER लॉन्च किए थे। अब इन दोनों फोन की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल में कंपनी दोनों फोन पर खास ऑफर भी लेकर आई है।
मोटोरोला ने पिछले हफ्ते भारत में अपने 2 नए बजट 5 जी स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 POWER लॉन्च किए थे। बता दें कि इन दोनों फोन में बैटरी और स्टोरेज के अलावा सभी फीचर्स समान हैं। अब इन दोनों फोन की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल में कंपनी दोनों फोन पर खास ऑफर भी लेकर आई है। हम आपको इन दोनों फोन के ऑफर, कीमत के साथ सभी फीचर्स भी बताने जा रहे हैं।
कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Moto G37 के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। तो वहीं Moto G37 POWER के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। दोनों फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।
ऑफर की बात करें तो Moto G37 को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो फोन पर 700 रुपये की छूट पा सकेंगे। इसी तरह Moto G37 POWER के 4GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से लेने पर 800 रुपये और 8 GB वेरिएंट पर 950 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा फोन पर 13,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Moto G37 और Moto G37 POWER के फीचर्स
1 डिजाइन- यह दोनों फोन मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) के साथ लॉन्च हुए हैं। इन दोनों फोन की स्क्रीन में Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। इस कारण मोटोरोला के यह दोनों फोन मजबूत है और गिरने से आसानी से टूटेगे नहीं। इन दोनों फोन की बैक साइड पर वीगन लेदर फिनिश डिजाइन दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन को IP64 की रेटिंग मिली है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी बचाव करने का काम करेगी।
दोनों फोन PANTONE Capri, PANTONE Nautical Blue और PANTONE Impenetrable जैसे 3 कलर्स के साथ लॉन्च हुए हैं।
2 डिस्प्ले- Moto G37 और Moto G37 POWER दोनों में 6.6 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन में 1050 निट्स का पीक डिस्प्ले मिलता है। दोनों में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
3 प्रोसेसर- मोटोरोला के इन दोनों फोन में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है।
4 रैम और मेमोरी- Moto G37 जहां 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आया है तो वहीं Moto G37 POWER 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के दो वेरिएंट में पेश हुआ है। इसके साथ ही फोन में 1 TB तक की एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प है।
5 कैमरा- Moto G37 और Moto G37 Power दोनों में 50 MP के बैक कैमरा के साथ लाइट सेंसर लगाया गया है। दोनों फोन में 8 MP का फ्रंट लगाया गया है।
6 बैटरी- Moto G37 POWER में जहां 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई है जिसके साथ 33W का फास्ट चार्जर मिलता है। तो वहीं Moto G37 में 5200 mah की बैटरी लगाई है, इस फोन के साथ 20W का चार्जर मिलेगा।
7 ओएस- यह दोन फोन Android 16 के साथ पेश हुए हैं। कंपनी फोन पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 27 May 2026 at 21:34 IST