iPhone 16 Plus को खरीदने का आया बेस्ट मौका, इधर-उधर नहीं सिर्फ यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

हम आपको iPhone 16 Plus पर चल रहे ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप अब सस्ती कीमत में iPhone 16 Plus खरीद सकते हैं।

iphone 16 | Image: apple

आजकल iPhone समेत सभी कंपनियों के फोन महंगे हो रहे हैं। लेकिन ऐप्पल के पुराने आईफोन अब सस्ती कीमत में मिल रहे हैं। हम आपको iPhone 16 Plus पर चल रहे ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप अब सस्ती कीमत में iPhone 16 Plus खरीद सकते हैं।  

iPhone 16 Plus ऑफर 

यूं तो फ्लिपकार्ट पर अभी भी iPhone 16 Plus के 128 GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये और 256 GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। मगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 5,895 रुपये सस्ता आईफोन खरीद सकते हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर पर जाएंगे तो आप इसके जरिए 52,350 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ले सकेंगे। इससे आप iPhone 16 Plus को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

iPhone 16 Plus के फीचर्स 

apple iPhone 16 Plus ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal, और Ultra Marine जैसे कलर्स में आता है। ऐप्पल के अनुसार iPhone 16 Plus की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। इस आईफोन का वजन 199 ग्राम है। यह आईफोन MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

इस आईफोन में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।  

iPhone 16 प्लस में 6.7 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। 

इसे भी पढ़ें- सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया एक और शानदार स्मार्टफोन, जानिए सभी फीचर्स

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 15:11 IST