Tecno Pova 8 इस दिन होगा भारत में पेश, जानिए लॉन्च से पहले फीचर्स और कीमत
चीनी कंपनी टेक्नो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Tecno Pova 8 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। जानिए लॉन्च डेट
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Tecno Pova 8: चीनी कंपनी टेक्नो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Tecno Pova 8 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने यह ऐलान फ्लिपकार्ट पर किया है जो बताता है कि इस फोन की सेल भी फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
कब लॉन्च होगा Tecno Pova 8
Tecno Pova 8 को कंपनी अगले हफ्ते 11 जून को भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी इस फोन को फ्लिपकार्ट पर ही पेश करेगी।
Tecno Pova 8 के फीचर्स
टेक्नो के इस फोन के लॉन्च से पहले Pova 8 के कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन ग्रीन और सिल्वर जैसे 2 कलर में पेश हो सकता है। इस फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी लगी हो सकती है। इस फोन में 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
कंपनी के पिछले फोन पोवा 7 के समान ही इस नए फोन में भी बैक साइड पर मैट्रिक्स स्टाइल डॉटिंग लाइटिंग मिल सकती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार यह भी पता चला है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर लगा हो सकता है। फोन में 6 जीबी की रैम और 128 से 256 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च हो सकता है। कंपनी फोन पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी दे सकती है। इसके साथ ही फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने वाली कोई ना कोई IP रेटिंग तो जरूर मिलेगी। यह फोन 5जी होगा। इसके अलावा इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स तो होंगे ही।
हालांकि यह सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार ही पता चले हैं। इसलिए फोन के सभी उचित फीचर्स Tecno Pova 8 के लॉन्च होने पर आधिकारिक रूप से पता चलेंगे।
कितनी होगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट से Tecno Pova 8 की कीमत भी पता चली है। इस फोन की कीमत भारत में 18,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 6 June 2026 at 21:32 IST