अपडेटेड 5 March 2026 at 12:39 IST
Tecno Pop X: टेक्नो का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले, जानें फीचर्स और कीमत
चीनी कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Tecno Pop X लॉन्च कर दिया है। यह फोन चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट जैसे 2 रंगों में पेश हुआ है।
Tecno Pop X: चीनी कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Tecno Pop X लॉन्च कर दिया है। इसके खास फीचर्स की बात करें तो फोन में कंपनी ने 5000 mah की बैटरी, 6.75 इंच का बड़ा HD+डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह फोन चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट जैसे 2 रंगों में पेश हुआ है।
Tecno Pop X के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 12 नैनोमीटर का octa core Unisoc T7250 प्रोसेसर लगाया गया है। स्मार्टफोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन का 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट लॉन्च हुआ है।
इसी तरह इस फोन में 13 MP का सिंगल बैक कैमरा लगाया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए कंपनी 15 W का फास्ट चार्जर भी फोन के साथ दे रही है।
फोन के डिजाइन पर ध्यान दें तो इसकी मोटाई 8.18 mm और वजन 182.6 ग्राम है। यह फोन Android 15 के साथ पेश हुआ है। सस्ते फोन होने के बावजूद फोन को IP64 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। यह एक 4G स्मार्टफोन है जो 3जी और 2जी नेटवर्क पर भी काम करता है।
इसके अलावा फोन में डुअल सिम, टाइप सी जैक, ब्लूटूथ और वाईफ़ाई जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Tecno Pop X की कीमत और उपलब्धता
Tecno Pop X भारत में 8,499 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है। यह फोन चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट जैसे 2 रंगों में लॉन्च हुआ है। फोन की सेल 6 मार्च से एमेज़ोन पर शुरू होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 12:39 IST