Moto G96 5G पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, सिर्फ यहां मिल रहा है बेहद सस्ता

Moto G96 5G: मोटोरोला ने इस फोन पर शानदार ऑफर पेश कर दिया है। इससे ग्राहक फोन को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

Moto G96 Launched in India, Offers Premium Design, Android 15, 50MP Camera Under Rs 20,000 | Image: Motorola

Moto G96 5G थोड़ा पुराना होने के बावजूद बेस्ट स्मार्टफोन में आता है। यही कारण है कि इस फोन को अब भी लोग पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए मोटोरोला ने इस फोन पर शानदार ऑफर पेश कर दिया है। इससे ग्राहक फोन को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Moto G96 5G ऑफर 

Moto G96 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर अब 20,999 रुपये है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप इस फोन पर 1050 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट ले सकते हैं। 

इतना ही नहीं यहां 14,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में ले सकते हैं। 

Moto G96 5G के फीचर्स 

मोटोरोला ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।  जिसमें 50 MP का Sony LYTIA  700C मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके आलावा फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

यह फोन Ashleigh Blue, Greener Pastures, Cattleya Orchid, और Dresden Blue जैसे 4 कलर्स में आता है। कंपनी ने फोन में अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन दिया है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है। 

Moto G96 5G में 5500 mAh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी देती है। फोन को पानी और धुल से सुरक्षा प्रदान करेने के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली हुई है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी हैं। फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस डुअल स्पीकर्स है।

इसे भी पढ़ें- सबसे बड़ी बैटरी और चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Redmi Turbo 5

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 June 2026 at 15:24 IST