OnePlus 13 पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, अब मिल रहा बस इतनी कीमत में

OnePlus 13 जनवरी 2025 में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब यह काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहक फोन को अब बहुत सस्ती कीमत में अपना बना सकते हैं।

OnePlus 13 debuted in China previously. | Image: OnePlus China

OnePlus 13 को कंपनी ने पिछले वर्ष जनवरी 2025 में लॉन्च किया था। OnePlus 15 के बाद यह फोन अब पुराना तो हो गया लेकिन अब यह काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहक फोन को अब बहुत सस्ती कीमत में अपना बना सकते हैं। 

OnePlus 13 ऑफर 

एमेजोन पर OnePlus 13 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 62,999 रुपये हो गई है। इसके साथ ही फोन को एसबीआई, ऐक्सिस बैंक या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 3000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 37,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन खरीदने का अब बिल्कुल सही समय है। 

OnePlus 13 के फीचर्स 

OnePlus 13 स्मार्टफोन की 6.82 इंच की स्क्रीन पर QHD डिस्प्ले मिलता है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz का है तो वहीं 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। यह फोन Midnight Ocean, Arctic Dawn और Black Eclipse जैसे 3 रंगों में आता है। Midnight Ocean रंग में कंपनी ने बैक साइड पर वीगन लेदर डिजाइन भी दिया है।  

कैमरा पर ध्यान दें तो इस वनप्लस फोन में Hasselblad का ट्रिपल कैमरा सेटअप आता है। इस सेटअप में 50MP का Sony LYT-808 मेन बैक कैमरा OIS सपोर्ट के साथ लगाया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-600 टेलीफोटो सेंसर और 50MP का ही अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। फोन में 32MP का Sony IMX615 फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus 13 में 6000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 100W की फास्ट और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित OxygenOS15 के साथ आता है। लेकिन इसमें सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें-  Oppo Reno 15C Review: वजन में हल्का, फीचर्स में दमदार, वॉटरप्रूफ फोन से पानी में भी बनेगी Reels

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 April 2026 at 15:06 IST