Oppo K14x 5G पर आया धाकड़ ऑफर, अब मिल रहा बेहद सस्ती कीमत में, जानिए कहां

Oppo K14x 5G इसी वर्ष फरवरी के महीने में लॉन्च हुआ था। इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई गई है। हालांकि अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन धाकड़ ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है।

Oppo K14x 5G | Image: Oppo

Oppo K14x 5G इसी वर्ष फरवरी के महीने में लॉन्च हुआ था। इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। ओप्पो का यह फोन प्रिज़म वायोलेट और आईसी ब्लू जैसे 2 कलर्स के साथ बाजार में मौजूद है। हालांकि अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन धाकड़ ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है।  

Oppo K14x 5G ऑफर 

इस फोन के 4GB रेम + 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है, 4GB रेम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। अब इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 750 रुपये का शानदार ऑफर मिल रहा है। इसके साथ ही यहां 10,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक ओप्पो के इस फोन को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।  

 Oppo K14x 5G के फीचर्स 

1 डिस्प्ले- इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। धूप में भी चटकदार डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

2 प्रोसेसर- Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है।

3 कैमरा-  कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का मेन AI बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।

4  ओएस - यह फोन एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है

5  अन्य फीचर्स-  इसे IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने को प्रमाणित करती है। 

6  AI फीचर्स- इस फोन में AI Eraser, AI Reflection Remover, AI Best Shot, AI Unblur जैसे कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। 

7 बैटरी- ओप्पो के इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी उपलब्ध है।  

इसे भी पढ़ें- Oppo Reno 15C Review: वजन में हल्का, फीचर्स में दमदार, वॉटरप्रूफ फोन से पानी में भी बनेगी Reels

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 April 2026 at 14:54 IST