Sony ने लॉन्च की नई BRAVIA 7II Google टीवी सीरीज, शानदार डिस्प्ले और जबरदस्त साउन्ड से घर बनेगा अब सिनेमा हॉल, जानिए फीचर्स और कीमत
Sony BRAVIA 7II: जापानी कंपनी सोनी ने भारत में अपनी नई BRAVIA 7II Google टीवी सीरीज लॉन्च की है। BRAVIA 7II सीरीज का सबसे खास फीचर यह है कि इसमें True RGB टेक्नोलॉजी पेश की गई है जिससे बेहतरीन रंगों के साथ गहरा कंट्रास्ट भी मिलेगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Sony BRAVIA 7II: जापानी कंपनी सोनी ने भारत में अपनी नई BRAVIA 7II Google टीवी सीरीज लॉन्च की है। BRAVIA 7II सीरीज का सबसे खास फीचर यह है कि इसमें True RGB टेक्नोलॉजी पेश की गई है जिससे बेहतरीन रंगों के साथ गहरा कंट्रास्ट भी मिलेगा। साथ ही इस सीरीज के सभी टीवी में Cognitive Processor XR लगाया है जो कंटेंट को वैसे दिखाता और सुनाता है जैसे इंसान वास्तविक जीवन में देखते-सुनते हैं।
Sony BRAVIA 7II के मॉडल
सोनी BRAVIA 7II टीवी सीरीज के अभी 55 इंच और 65 इंच के मॉडल लॉन्च हुए हैं। इसके बाद कंपनी अगले महीने जून में 75 इंच और 85 इंच के मॉडल लॉन्च करेगी। फिर जुलाई में 98 इंच का एक और मॉडल भी लॉन्च होगा।
Sony BRAVIA 7II सीरीज के फीचर्स
Sony BRAVIA 7II टीवी सीरीज में True RGB टेक्नोलॉजी दी गई है। यह सोनी की अपनी बैकलाइट कंट्रोल टेक्नोलॉजी है, जो टीवी में बेहतरीन रंगों की सटीकता, गहरे कंट्रास्ट और ज़बरदस्त रियलिज़्म पाने के लिए लाल, हरे और नीले रंगों की रोशनी को अलग-अलग कंट्रोल करती है।
यह टेक्नोलॉजी आपके कमरे की रोशनी के अनुसार रंगों को सटीक रूप से दिखाने के लिए अलग-अलग लाल, हरे और नीले LEDs का इस्तेमाल करती है। True RGB टेक्नोलॉजी RGB Backlight Master Drive Pro के जरिए काम करती है। यह एडवांस्ड बैकलाइट कंट्रोल सिस्टम हर LED को बहुत ज़्यादा सटीकता के साथ टीवी में चलाता है। इस कारण Mini LED डिस्प्ले की तुलना में BRAVIA 7II सीरीज में ज्यादा सटीक और गहरे रंग से सिनेमा ग्रेड क्वालिटी मिलती है।
Sony ने इन नए टीवी में Cognitive Processor XR लगाया है जो टीवी में कंटेंट को वैसे दिखाता और सुनाता है जैसे इंसान वास्तविक जीवन में देखते-सुनते हैं। इससे ज्यादा डेप्थ और चमकीले रंगों वाले विज़ुअल्स भी एकदम असली रंगों में दिखेंगे।
Sony BRAVIA 7II सीरीज में RGB Triluminos Max टेक्नोलॉजी दी है जो Luminance Booster के साथ मिलकर अब तक का सबसे बेहतरीन डिस्प्ले प्रदान करेगी।
सोनी के अन्य टीवी की तरह यह भी Google टीवी है।
घर में मिलेगा सिनेमा हॉल वाला अनुभव
सोनी ने घर में सिनेमा हॉल जैसी फील दिलाने के लिए अपनी नई BRAVIA 7II टीवी सीरीज में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस के साथ IMAX Enhanced और DTS:X का भी सपोर्ट दिया है जिससे घर में आपको सिनेमा हॉल जैसा अनुभव मिल सकेगा।
कीमत और उपलब्धता
Sony BRAVIA 7II टीवी सीरीज के 55 इंच मॉडल की कीमत 2,21,990 रुपये और 65 इंच के मॉडल की कीमत 2,74,990 रुपये है। इनकी प्री बुकिंग आज 28 मई से शुरू हो चुकी है। यह देश भर में मौजूद सोनी सेंटर और सोनी की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 28 May 2026 at 23:11 IST