अपडेटेड 26 February 2026 at 12:54 IST
Samsung ने लॉन्च किए 3 धुरंधर स्मार्टफोन Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra, जानिए सभी के फीचर्स और कीमत
गैलक्सी एस26 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में कंपनी ने कुछ नए तो कुछ पुराने फीचर्स को अपग्रेड करने का काम किया है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हो चुकी है। Galaxy Unpacked Event 2026 में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। इस नई सीरीज में सैमसंग ने AI और प्राइवेसी फीचर्स पर पूरी तरह जोर दिया है जो फोन को स्मार्टफोन से सुपर स्मार्टफोन बनाती है। गैलक्सी एस26 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में कंपनी ने कुछ नए तो कुछ पुराने फीचर्स को अपग्रेड करने का काम किया है। हम आपको तीनों स्मार्टफोन के सभी फीचर्स बताने जा रह हैं।
Samsung Galaxy S26 सीरीज के फीचर्स
सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज में एआई से आगे बढ़कर एजेंटिक एआई की टेक्नोलॉजी दी है। इससे यूजर्स को बार बार कुछ नहीं करना पड़ता बल्कि फोन यूजर को खुद समझ लेता है और बैकग्राउन्ड में चुप चाप करता रहता है। इस सीरीज में Now Nudge फीचर दिया गया है जो AI के जरिए यूजर्स को उनके काम के अनुसार सुझाव देकर सहायता प्रदान करता है। यह वॉयस कमांड पर काम करता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई दोस्त हाल की ट्रिप की फ़ोटो मांगता है, तो Galaxy S26 सीरीज का फोन अपने आप गैलरी से फ़ोटो निकाल कर दे देगा। इससे एल्बम में यूजर्स को खुद फोटो खोजने या ऐप्स के बीच स्विच करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह यूजर्स को उनकी मीटिंग के बारे में मैसेज मिलने पर, Galaxy S26 उससे जुड़ी कैलेंडर एंट्री को पहचान सकता है और कॉन्फ़्लिक्ट चेक कर सकता है
Google Gemini के सर्कल टू सर्च के साथ कंपनी ने अपने AI Bixby और Now Brief को भी अपग्रेड किया है। सैमसंग ने Photo Assist का फीचर भी दिया है जिससे गैलरी में एआई के जरिए फोटो एडिट करने का विकल्प मिलता है। इससे यूजर्स ऑब्जेक्ट को रिमूव करने के साथ प्रॉम्पट देकर अपनी पसंद अनुसार फोटो में कुछ भी जोड़ सकते हैं।
Galaxy S26 और Galaxy S26+ के फीचर्स
Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है। Galaxy S26+ की बात करें तो यह ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 4 कलर्स में आया है।
Samsung Galaxy S26 में जहां 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। तो वहीं Galaxy S26+ में 6.7 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। दोनों स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। इसी प्रकार दोनों फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो बेस वेरिएंट Galaxy S26 में 4300 mah की बैटरी और Galaxy S26+ में 4900 mah की बैटरी लगाई गई है। दोनों फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है।
मेमोरी और स्टोरेज पर ध्यान दें तो दोनों फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। इसी तरह दोनों फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुए हैं।
Galaxy S26 Ultra के फीचर्स
Galaxy S26 Ultra दुनिया का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस फोन की मोटाई मात्र 7.9 एमएम है, जिससे यह फ्लैगशिप सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। Galaxy S26 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में भी 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।
इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड, 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा और 10MP का चौथा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए सुपर फास्ट चार्जिंग 3.O का फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार 30 मिनट में फोन 75 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इस फोन को भी IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। इस स्मार्टफोन में S Pen का फीचर भी मौजूद है।
यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम, 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है। दोनों फोन की तरह यह भी Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुआ है। Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है।
वेरिएंट्स और कीमत
Samsung Galaxy S26
- 12GB RAM + 256GB कीमत- 87,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,07,999 रुपये
Samsung Galaxy S26+
- 12GB RAM + 256GB कीमत 1,19,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत 1,39,999 रुपये
Samsung Galaxy S26 Ultra
- 12GB RAM + 256GB कीमत- 1,39,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,59,999 रुपये
- 16GB RAM +1TB कीमत- 1,89,999 रुपये
इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 सीरीज हुई भारत में लॉन्च, जानिए इस बार के नए, खास और बड़े फीचर्स जो बनाते हैं फोन को सुपर स्मार्ट
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 12:52 IST