Samsung Galaxy Z Flip 8: सैमसंग ने लॉन्च किया अब तक का सबसे स्लिम फ्लिप फोन, बिना खोले इस्तेमाल कर सकेंगे AI फीचर्स, जानिए फीचर्स और कीमत
Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग ने भारत समेत दुनिया भर में अपनी Galaxy Z सीरीज से Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra के साथ Galaxy Z Flip 8 भी लॉन्च कर दिया है। जानिए फीचर्स और कीमत
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 4 min read
Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग ने भारत समेत दुनिया भर में अपनी Galaxy Z सीरीज से Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra के साथ Galaxy Z Flip 8 भी लॉन्च कर दिया है। हम आपको Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra के सभी फीचर्स की जानकारी दे चुके हैं। अब आपको Samsung Galaxy Z Flip 8 के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 8 के फीचर्स
फोल्ड फोन की तरह इस वर्ष सैमसंग ने Galaxy Z Flip 8 के डिजाइन में भी परिवर्तन किया है। इस बार फोन की मोटाई मात्र 6.1 एमएम है। इससे Samsung Galaxy Z Flip 8 अब तक का सबसे स्लिम फ्लिप फोन बन गया है। इस फ्लिप फोन का वजन भी मात्र 180 ग्राम का है। Galaxy Z Flip 8 Graphite, Cream, Pink और Mint कलर में लॉन्च हुआ है।
सैमसंग ने FlexWindow फीचर को अपग्रेड किया है। बता दें कि FlexWindow एक इंटरैक्टिव कवर स्क्रीन है जिसके फीचर्स फ्लिप फोन की बाहरी स्क्रीन पर मिलते हैं। सैमसंग ने स्मार्टफोन पर FlexWindow को एक AI-नेटिव इंटरफ़ेस के तौर पर फिर से डिज़ाइन किया है। इससे ऐप्स और उससे जुड़ी जानकारी यूजर्स को कवर स्क्रीन पर ही मिल जाएगी। यूज़र्स Galaxy Z Flip 8 को बिना खोले नोटिफ़िकेशन, AI-पावर्ड फ़ीचर्स और कनेक्टेड टास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही अब FlexWindow पर 'Brief' फ़ीचर भी मिलेगा जिससे यूजर्स को पर्सनलाइज़्ड अपडेट और सुझाव मिलेंगे। Galaxy Z Flip 8 यूज़र्स अब अपने डिवाइस को खोले बिना कनेक्टेड टास्क पूरे करने के लिए साइड की या नैचुरल वॉइस कमांड का इस्तेमाल करके Gemini को एक्टिवेट भी कर सकते हैं।
Galaxy Z Flip में 6.9 इंच का मेन और 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन में मेन स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। तो वहीं कवर स्क्रीन पर सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन में Exynos 2600 प्रोसेसर लगाया गया है।
इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लगाया गया है। फोन में 10 MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें मौजूद Flex Mode कई तरह के शूटिंग एंगल से हैंड्स-फ़्री फ़ोटोग्राफ़ी को सपोर्ट करता है। ज़ूम रॉकर के साथ Camcorder Grip फीचर से चलते-फिरते भी बेहतर ढंग से वीडियो बनाने की सुविधा मिलती है।
Galaxy Z Flip फोन में 4300 mah की बैटरी मौजूद है। कंपनी ने इसके लिए 25 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। सैमसंग के अनुसार इस फोन से 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Flip 8 के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 1,44,999 रुपये है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 आधारित One UI 9 के साथ पेश हुआ है।
AI फीचर्स भी हुए अपग्रेड
सैमसंग ने Galaxy Z Flip 8 में Galaxy S26 वाले AI फीचर्स को भी अपग्रेड करने काम किया है। इस फोन में Google Gemini के सपोर्ट के साथ नए Galaxy AI फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें My Fancam का एक शानदार फीचर है वीडियो में से अपने-आप चुने हुए सब्जेक्ट को ट्रैक करता है और फ़ुटेज को पसंदीदा आस्पेक्ट रेश्यो में रीफ़्रेम करता है। इससे शेयर करने से पहले मैन्युअल एडिटिंग की ज़रूरत कम हो जाती है। इस फोन में 'Now Brief' के साथ 'Now Nudge' AI फीचर भी दिया गया है जो आपके रोजमर्रा के जीवन में बेहतर ढंग से हाथ आपकी सहायता करेगा।
कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Z Flip 8 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 1,44,999 रुपये है। यह फोन भारत में प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की सेल जल्द शुरु होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 July 2026 at 14:36 IST