अपडेटेड 11 February 2026 at 12:11 IST
Samsung Galaxy Unpacked: सैमसंग ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, प्री बुकिंग भी हुई शुरू
Samsung Galaxy Unpacked: सैमसंग ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, प्री बुकिंग भी हुई शुरू
Samsung Galaxy Unpacked Event 2026: वर्ष 2026 के शुरू होते ही सैमसंग की फ्लैगशिप Galaxy S26 Series के लॉन्च होने का इंतज़ार किया जा रहा है। हालांकि सैमसंग कुछ समय से हर साल जनवरी के महीने में ही अपनी फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च करते आया है। लेकिन इस बार कंपनी ने थोड़ी देर की, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी फरवरी के महीने में इसे लॉन्च करने की घोषणा करेगी। अब सैमसंग ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया कि कंपनी 25 फरवरी को Galaxy Unpacked Event का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी Galaxy S26 Series से 3 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
कहाँ होगा Galaxy Unpacked Event
इस वर्ष के Galaxy Unpacked Event का आयोजन सैन फ्रांसिस्को में होगा। भारतीय समय अनुसार यह इवेंट रात 11.30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में सैमसंग Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन के साथ कुछ और भी नए गैजेट्स लॉन्च कर सकती है।
कहां देखा जा सकेगा यह इवेंट
हर बार की तरह इस बार भी सैमसंग के Galaxy Unpacked Event की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक साइट और यूट्यूब चैनल पर होगी।
प्री रिजर्व ऑफर
सैमसंग लॉन्च से पहले प्री रिजर्व ऑफर लेकर आया है। ग्राहक 999 रुपये देकर लॉन्च होने वाले फोन को पहले ही अपने लिए रिजर्व करा सकते हैं। इसके बदले में कंपनी ग्राहकों को 2699 रूपये का नेक्स्ट गैलक्सी वीआईपी पास भी देगी।
कैसे मिलेगा ये पास
ग्राहकों को सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट पर जाकर इसे खरीदना होगा। भुगतान के लिए यहाँ यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे तमाम ऑनलाइन पेमेंट करने के विकल्प मिलेंगे।
Galaxy S26 Series में मिल सकते हैं ये फीचर्स
सैमसंग गैलक्सी एस 26 सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 12 GB रैम, 200 MP क्वाड रियर कैमरा और 60W तक की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग कुछ नए एआई फीचर्स भी फोन में दे सकती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 12:05 IST