अपडेटेड 26 February 2026 at 14:45 IST
Samsung Galaxy S26 Ultra दुनिया के सबसे तेज़ प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानिए सबसे स्लिम अल्ट्रा फोन के बारे में सब कुछ
Samsung Galaxy S26 Ultra दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है
Samsung Galaxy S26 Ultra भी Galaxy S26 सीरीज के साथ लॉन्च हो गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। बता दें कि यह मोबाईल के लिए दुनिया का सबसे तेज़ प्रोसेसर है। इसके साथ ही Samsung Galaxy S26 Ultra भी दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। पूरी दुनिया भर में Galaxy S26 Ultra इसी प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है। कुछ देशों में तो Galaxy S26 और Galaxy S26+ वेरिएंट को भी इसी चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन भारत में Galaxy S26 और Galaxy S26+ में Exynos 2600 प्रोसेसर लगाया गया है।
यहां ये भी बता दें कि Galaxy S26 Ultra दुनिया का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस फीचर से Galaxy S26 Ultra यूजर की स्क्रीन कोई साथ बैठा व्यक्ति भी नहीं देख पाएगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स
1 डिजाइन- इस फोन की मोटाई मात्र 7.9 एमएम है, जिससे यह फ्लैगशिप सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy S26 Ultra स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है। फोन की बॉडी में Armor Aluminum Frame का इस्तेमाल किया गया है। तो वहीं फोन की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। इस फोन को भी IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है।
2 डिस्प्ले- इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
3 रैम और मेमोरी- यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम, 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है।
4 कैमरा- इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड, 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा और 10MP का चौथा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 3x और 5x का ऑप्टिकल ज़ूम, 2x और 10x का ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम और 100x का डिजिटल ज़ूम मिलता है।
इसके साथ ही Galaxy S26 Ultra के कैमरा सेगमेंट में सुधार करते हुए Nightography और Horizontal Lock जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नाईटोग्राफी से रात के अंधेरे में भी शानदार फोटो मिल सकेंगे। तो वहीं Horizontal Lock से यूजर्स चलते फिरते भी शेक फ्री वीडियो बना सकेंगे। Galaxy S26 Ultra में 200 MP का मेन बैक कैमरा इस बार भी दिया गया है।
5 प्रोसेसर- यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है।
6 बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए सुपर फास्ट चार्जिंग 3.O का फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। कंपनी के अनुसार 60W की वायर्ड चार्जिंग से फोन 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।
7 अन्य फीचर्स- इस स्मार्टफोन में S Pen का फीचर भी मौजूद है। इसमें Vapor Chamber भी लगाया गया है जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा करने का काम करेगा। यह 5G फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुआ है।
गजब के हैं AI फीचर्स
सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज में एआई से आगे बढ़कर एजेंटिक एआई की टेक्नोलॉजी दी है। इससे यूजर्स को बार बार कुछ नहीं करना पड़ता बल्कि फोन यूजर को खुद समझ लेता है और बैकग्राउन्ड में चुप चाप करता रहता है। इस सीरीज में Now Nudge फीचर दिया गया है जो AI के जरिए यूजर्स को उनके काम के अनुसार सुझाव देकर सहायता प्रदान करता है। यह वॉयस कमांड पर काम करता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई दोस्त हाल की ट्रिप की फ़ोटो मांगता है, तो Galaxy S26 सीरीज का फोन अपने आप गैलरी से फ़ोटो निकाल कर दे देगा। इससे एल्बम में यूजर्स को खुद फोटो खोजने या ऐप्स के बीच स्विच करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह यूजर्स को उनकी मीटिंग के बारे में मैसेज मिलने पर, Galaxy S26 उससे जुड़ी कैलेंडर एंट्री को पहचान सकता है और कॉन्फ़्लिक्ट चेक कर सकता है।
Google Gemini के सर्कल टू सर्च के साथ कंपनी ने अपने AI Bixby और Now Brief को भी अपग्रेड किया है। सैमसंग ने Photo Assist का फीचर भी दिया है जिससे गैलरी में एआई के जरिए फोटो एडिट करने का विकल्प मिलता है। इससे यूजर्स ऑब्जेक्ट को रिमूव करने के साथ प्रॉम्पट देकर अपनी पसंद अनुसार फोटो में कुछ भी जोड़ सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत और उपलब्धता
- 12GB RAM + 256GB कीमत- 1,39,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,59,999 रुपये
- 16GB RAM +1TB कीमत- 1,89,999 रुपये
Samsung Galaxy S26 सीरीज के तीनों फोन के प्री ऑर्डर 25 फरवरी से भारत में सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट और रिटेल स्टोर पर शुरू हो गए हैं। 6 मार्च से फोन की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Samsung ने लॉन्च किए 3 धुरंधर स्मार्टफोन Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra, जानिए सभी के फीचर्स और कीमत
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 14:37 IST