Samsung Galaxy S26 हुआ 8000 रुपये सस्ता, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं सिर्फ यहां चल रहा है बंपर ऑफर
Samsung Galaxy S26 एक फ्लैगशिप फोन है जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ पेश कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Samsung Galaxy S26 एक फ्लैगशिप फोन है जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ पेश कर दिया है।
Samsung Galaxy S26 ऑफर
Samsung Galaxy S26 के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज की कीमत घटा कर अब 87,999 रुपये कर दी गई है, तो वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत भी अब 1,07,999 रुपये है। अब अगर आप इस फोन को सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट से खरीदेंगे तो आपको बैंक ऑफर के जरिए भारी डिस्काउंट मिल सकेगा।
सैमसंग की साइट पर ग्राहक किसी भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से Galaxy S26 फोन खरीदेंगे तो उन्हें 8000 रुपये का महा डिस्काउंट मिलेगा।
Samsung Galaxy S26 के फीचर्स
Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy S26 में जहां 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।
स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। तो वहीं फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो बेस वेरिएंट Galaxy S26 में 4300 mah की बैटरी लगाई गई है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुए हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 29 May 2026 at 16:13 IST