Samsung Galaxy M47 5G की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर के साथ इस दिन होगा पेश

Samsung Galaxy M47 5G: सैमसंग ने अपने नए फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी भी दे दी है, जानिए सभी के बारे में।

samsung galaxy m47 5g | Image: samsung

Samsung Galaxy M47 5G: सैमसंग ने हाल ही में अपनी एम सीरीज से नए फोन Galaxy M47 5G को लॉन्च करने की घोषणा की थी। हालांकि तब कंपनी ने यह नहीं बताया था कि यह फोन कब पेश होगा। लेकिन अब सैमसंग ने इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी दे दी है।  

कब होगा लॉन्च 

Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी इसी महीने 29 जून को लॉन्च करने जा रही है। यहां यह भी बता दें कि इस फोन की सेल एमेजोन पर शुरू होगी। ऐसी उम्मीद है कि एमेजोन प्राइम डे सेल से यह फोन ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो सकता है।  

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स 

यह फोन Rogue Red और Blaze Blue जैसे 2 कलर्स के साथ पेश होगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 4nm वाला Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगा होगा। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass Victus+ का फीचर मिलेगा जो फोन की स्क्रीन को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। फोन में LPDDR5X रैम लगी होगी। 

Samsung Galaxy M47 5G की बैटरी के बारे में भी कंपनी ने बता दिया है। इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। 

इस फोन में 50 MP का OIS ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 MP का HDR फ्रंट कैमरा लगा होगा। इस फोन में 4K पर वीडियो रिकार्ड करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ फोन में मौजूद Nightography मोड से अंधेरे या लो लाइट में भी शानदार फोटो खींचे जा सकेंगे। 

यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ पेश होगा। कंपनी फोन में 6 वर्ष का सॉफ्टवेयर और 6 वर्ष का ही सिक्योरिटी अपडेट देगी।      

इसे भी पढ़ें- Oppo F33 5G: ओप्पो का 35000 रुपये वाला फोन मिल रहा मात्र 8299 में
 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 25 June 2026 at 08:38 IST