अपडेटेड 22 March 2026 at 07:22 IST

Samsung Galaxy M17e 5G: सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन पर आया धुरंधर ऑफर, मिल रहा है मुफ्त में, जानिए कहां और कैसे

Samsung Galaxy M17e 5G पर ऐसा धुरंधर ऑफर पेश हुआ है जिससे ग्राहकों को नया स्मार्टफोन फ्री में मिल रहा है।

samsung galaxy m17e 5g | Image: samsung

Samsung Galaxy M17e 5G को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है। जिसके बाद इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है। लेकिन अब इस फोन पर ऐसा धुरंधर ऑफर पेश हुआ है जिससे ग्राहकों को सैमसंग का नया स्मार्टफोन फ्री में मिल रहा है। 

Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Samsung Galaxy M17e 5G के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। यह फोन सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ एमेजोन पर भी उपलब्ध हो गया है। सैमसंग की साइट पर इस फोन को ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। 

तो वहीं एमेजोन पर फोन के 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6 GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। लेकिन एमेजोन पर यह फोन 12,800 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। जिससे 11,999 रुपये वाला 4 GB रैम वेरिएंट ग्राहकों को यहां से मुफ्त में मिल सकता है। 

सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी Blitz Blue और Vibe Violet जैसे 2 कलर्स में उपलब्ध हुआ है। 

Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स 

  • प्रोसेसर- कंपनी ने अपने इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगाया है। 
  • डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिस कारण सैमसंग इस फोन को सेगमेंट का सबसे स्मूद स्मार्टफोन बता रही है।  
  • डिजाइन- इस फोन की मोटाई 8.2 एमएम और वजन 199 ग्राम है।  
  • कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP के मेन बैक कैमरे के साथ 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी- यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन में सेगमेंट का सबसे लंबा 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।  
  • अन्य फीचर्स- यह फोन 5जी के सभी 12 बैंड को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.0 के साथ पेश हुआ है। सैमसंग फोन पर 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सेक्युरिटी अपडेट भी देगी। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 9a की खरीद पर अचानक 32,000 रुपये का डिस्काउंट

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 07:22 IST