Samsung Galaxy A56 5G की कीमत में हुई भारी कटौती, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा धुरंधर ऑफर

Samsung Galaxy A57 5G के लॉन्च के बाद Samsung Galaxy A56 5G अब काफी सस्ता हो गया है। हम आपको इस फोन पर चल रहे शानदार ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

samsung galaxy a56 | Image: samsung

Samsung Galaxy A57 5G के लॉन्च के बाद Samsung Galaxy A56 5G अब काफी सस्ता हो गया है। भले ही ये फोन अब पुराना जरूर हो गया है लेकिन इसमें बहुत अच्छे फीचर्स मिलते हैं। हम आपको इस फोन पर चल रहे शानदार ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Samsung Galaxy A56 5G ऑफर 

सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट पर Samsung Galaxy A56 5G के 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये और 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,499 रुपये है।  

इसके साथ ही यहां बैंक ऑफर भी मौजूद है जिससे ग्राहक पार्टनर बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके साथ ही यहां कुछ और भी ऑफर उपलब्ध हैं। 

Samsung Galaxy A56 5G के फीचर्स 

Samsung Galaxy A56 ऑलिव, लाइट ग्रे और ग्रेफ़ाइट जैसे 3 रंगों में आता है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग का अपना Exynos 1580 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

सैमसंग के स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। तो वहीं 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

Samsung Galaxy A56 फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलती है जो 45 W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को IP67 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर चलता है।

इसे भी पढ़ें- Oppo F33 Pro: ओप्पो के तगड़े फोन की सेल शुरू, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 24 April 2026 at 15:11 IST