Samsung Galaxy A37 5G पर आया बंपर ऑफर, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Samsung Galaxy A37 5G कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में से एक है जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अब यह फोन बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है।

samsung galaxy a57, galaxy a37 | Image: samsung

Samsung Galaxy A37 5G कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में से एक है जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस फोन को मार्च में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह फोन बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहक अब इस फोन को अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। लेकिन ये ऑफर फ्लिपकार्ट-एमेजोन नहीं बल्कि कहीं किसी और प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।  

कहां चल रहा है ऑफर 

Samsung Galaxy A37 5G पर बंपर ऑफर कहीं और नहीं बल्कि सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट पर चल रहा है। सैमसंग इन दिनों अपनी साइट पर Samsung AI Week मना रही है जिसमें कई फोन बंपर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। ऐसा ही एक ऑफर Samsung Galaxy A37 5G पर है जिसको हम आपको बताने जा रहे हैं। 

क्या है ऑफर 

Samsung AI Week के तहत Samsung Galaxy A37 5G की कीमत अब घटा दी गई है। इस फोन के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 36,999 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 42,499 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घटाकर अब 47,999 रुपये हो गई है। 

अगर आप इस फोन को सैमसंग ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको फोन पर 10 प्रतिशत अधिक डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन का 128 GB स्टोरेज वेरिएंट ग्राहकों को अब 33,300 रुपये की कीमत में पड़ जाएगा।    

Samsung Galaxy A37 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy A37 5G Awesome Lavender, Awesome Graygreen, और Awesome Charcoal जैसे 3 कलर्स में बाजार में मौजूद है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में Exynos 1480 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ था।  

इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में भी 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है।

यह फोन भी Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A57 5G Review: वजन में हल्का, दिखने में पतला लेकिन परफॉर्मेंस में क्या दमदार है सैमसंग का ये स्मार्टफोन? जानिए

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 20 May 2026 at 08:56 IST