Oppo Reno16 और Reno16c की सेल हुई शुरू, Flipkart-Amazon नहीं सिर्फ यहां मिल रहा हजारों रुपये बचाने वाला ऑफर
Oppo Reno16 और Oppo Reno16c जैसे 2 स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए हैं। अब इन दोनों फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजारों में उतार दिया है। लॉन्च ऑफर के तहत ओप्पो दोनों स्मार्टफोन पर ऑफर भी जबरदस्त लेकर आई है
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 5 min read
Oppo Reno16 और Oppo Reno16c जैसे 2 स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए हैं। अब चीनी कंपनी ने इन दोनों फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजारों में उतार दिया है। लॉन्च ऑफर के तहत ओप्पो दोनों स्मार्टफोन पर ऑफर भी जबरदस्त लेकर आई है। हम आपको इस फोन के लॉन्च ऑफर, कीमत के साथ फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
Oppo Reno 16 सीरीज कीमत और उपलब्धता
Oppo Reno 16 के 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये है। तो वहीं Oppo Reno 16C के 8GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB की कीमत 49,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 55,999 रुपये है।
यह दोनों फोन फ्लिपकार्ट, एमेजोन के साथ ओप्पो की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ देश भर में ओप्पो स्टोर पर भी उपलब्ध हो गए हैं। इसके साथ ही यह फोन अब देश के प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो गए हैं।
बेस्ट ऑफर की बात करें तो वो ओप्पो की साइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। यहां से इन दोनों फोन को विभिन्न पार्टनर बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही यहां 5000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मौजूद है।
Oppo Bubble की सेल भी हुई शुरू
फोन के साथ लॉन्च हुए OPPO Bubble और OPPO Enco Air5 ईयरबड्स की भी सेल शुरू हो गई है। ओप्पो बबल कंपनी का पहला स्मार्ट कैमरा मिरर डिवाइस है जो यूजर्स को बैक कैमरा से सेल्फी लेने की अनुमति देता है। ओप्पो बबल और ईयरबड्स भी 10 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ ओप्पो की भारतीय साइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हो गए हैं।
Oppo Reno 16 के फीचर्स
Oppo Reno 16 में फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है।
इस फोन में 6.32 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन मेंन 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।
बता दें कि यह कंपनी का पहला HoloVerse 3D डिजाइन वाला फोन है जो कि फोन की बैक साइड पर दिया गया है। इसके साथ ही फोन की बैक साइड पर फ्लोटिंग 3D ग्लिटर फिनिश मिलगी। यह फोन Starry White, Twilight Violet और Stellar Purple जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इन दोनों फोन के साथ OPPO Bubble और OPPO Enco Air5 भी लॉन्च किया गया है।
रेनो 16 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। तो वहीं फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
ओप्पो रेनो 16 सीरीज में ट्रेंडसेटिंग AI कैमरा लगाया गया है जो कि यूजर्स को शूट, एडिट और शेयर करने की सुविधा देते हैं। फोन के कैमरा सेटअप में डुअल फ्लैश सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन में 4K पर 60fps के साथ HDR वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हुआ है।
इस फोन में 6700 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
ओप्पो ने युवा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रेनो 16 सीरीज में कई सारे AI फीचर्स दिए हैं जिनमें AI रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम, पॉपआउट 2.0 और डुअल व्यू वीडियो 2.0 के नाम शामिल हैं। इन फीचर्स से यूजर्स शूटिंग और एडिटिंग एक साथ करने की सुविधा मिलेगी।
Oppo Reno 16C के फीचर्स
Oppo Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है।
इस फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन मेंन 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन को भी IP66 + IP68 + IP69 + IP69K की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।
इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। रेनो 16c में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 50 MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा मिलेगा। तो वहीं फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
ओप्पो रेनो 16सी में भी ट्रेंडसेटिंग AI कैमरा लगाया गया है जो कि यूजर्स को शूट, एडिट और शेयर करने की सुविधा देते हैं। फोन के कैमरा सेटअप में डुअल फ्लैश सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन में 4K पर 60fps के साथ HDR वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हुआ है।
Oppo Reno 16c फोन भी Starry White, Twilight Violet और Stellar Purple जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है।
इसे भी पढ़ें- Moto G77 Power: 7000 mah की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, जानिए सभी फीचर्स और कीमत
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 July 2026 at 11:38 IST