Redmi के 2 सस्ते स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, जानिए फीचर्स, कीमत से लेकर बेस्ट ऑफर तक सब कुछ

Redmi A7 Series: Xiaomi के 2 नए सस्ते स्मार्टफोन REDMI A7 और REDMI A7 Pro की सेल शुरू हो गई है। हम आपको फोन के फीचर्स से लेकर कीमत और ऑफर तक सबकी जानकारी देने जा रहे हैं।

Redmi A7 Pro | Image: Redmi

Redmi A7 Series: चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने 2 नए सस्ते स्मार्टफोन REDMI A7 और REDMI A7 Pro को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। अब इन दोनों फोन की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने अच्छे ऑफर भी पेश किए हैं। हम आपको फोन के फीचर्स से लेकर कीमत और ऑफर तक सबकी जानकारी देने जा रहे हैं।  

Redmi A7 सीरीज कीमत, उपलब्धता और ऑफर

REDMI A7 की कीमत 10,499 रुपये है तो वहीं REDMI A7 Pro की कीमत 13,879 रुपये है। यह दोनों फोन शाओमी की आधिकारिक भारतीय साइट, रिटेल स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट-एमेजोन पर भी उपलब्ध हो गए हैं। पहली सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर सबसे अच्छा ऑफर चल रहा है। यहां से Redmi A7 को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 525 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। तो वहीं Redmi A7 Pro को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 694 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।  

Redmi A7 सीरीज के फीचर्स 

Redmi A7 में 6.8 इंच का डिस्प्ले और Redmi A7 Pro में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। दोनों फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

चीनी कंपनी के Redmi A7 में ऑक्टा कोर प्रोसेसर है तो वहीं Redmi A7 Pro में UNISOC T7250 प्रोसेसर लगाया गया है। 

Redmi A7 में 3 GB रैम + 64 GB स्टोरेज और Redmi A7 Pro में 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज मिलेगी। दोनों फोन में वर्चुअल रैम का भी विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 2 TB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज भी मिलेगी। इस सीरीज के दोनों फोन में 13 MP का AI डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

बैटरी की बात करें तो Redmi A7 फोन में 5200 mah की बैटरी और Redmi A7 Pro में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। दोनों फोन में 15W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मौजूद है। 

इस नई सीरीज के दोनों फोन REDMI A7 और REDMI A7 Pro एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS3 पर काम करेंगे। कंपनी इन पर 4 वर्ष का ओएस और 6 वर्ष का सिक्युरिटी अपडेट देगी। इनके अलावा फोन में AI फीचर्स के लिए Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- Oppo F33 Pro: ओप्पो के तगड़े 7000 mah बैटरी वाले स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 24 April 2026 at 10:34 IST