Redmi Turbo 5: रेडमी का सबसे तेज स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग भी, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Redmi Turbo 5 Launch: चीनी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने Redmi ब्रांड से नया स्मार्टफोन REDMI Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह अब तक का सबसे तेज और बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन है।

redmi turbo 5 | Image: xiaomi

Redmi Turbo 5 Launch: चीनी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने Redmi ब्रांड से नया स्मार्टफोन REDMI Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ ही रेडमी की नई टर्बो सीरीज भी भारत में पेश हो गई। कंपनी के अनुसार यह अब तक का सबसे तेज और बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन है। इस फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी तो कंपनी ने लॉन्च से पहले ही दे दी थी लेकिन अब सभी फीचर्स के साथ कीमत की भी जानकारी मिल गई है। 

Redmi Turbo 5 के फीचर्स 

रेडमी टर्बो 5 में 6.59 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

यह फोन MediaTek 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है जो कि एक तेज प्रोसेसर है। इस फोन के 2 वेरिएंट पेश हुए हैं जिनमें 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। इस फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलेगी।

रेडमी के इस नए फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का Sony IMX882 का मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।    

इस फोन से पहली बार रेडमी के किसी फोन में सबसे बड़ी बैटरी मिलने जा रही है। इस फोन में 7,540 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही पहली बार रेडमी के फोन में 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। फोन के साथ 100 W के चार्जर से आधे घंटे में करीब 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज हो जाएगी। इस फोन में 27W की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। 

Redmi Turbo 5 में हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए इसमें 3D Ice-Loop Cooling System भी लगाया गया है। 

इस फोन को IP66, IP68 के साथ IP69 की रेटिंग दी गई है जो बताता है कि फोन धूल-मिट्टी और पानी से भी सुरक्षित रहेगा। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ पेश हुआ है। 

नोटीफिकेशन मिलेंगे कैमरा लेंस पर  

Redmi Turbo 5 में Redmi Pixel Matrix का एक और अच्छा फीचर दिया गया है। इस फीचर से यूजर्स को फोन के कैमरा लेंस के अंदर लगी रिंग लाइट के जरिए कॉल, गेम, आदि के नोटीफिकेशन अलर्ट अलग-अलग रंगों की लाइट में मिलेंगे। 

Redmi Turbo 5 की कीमत और उपलब्धता 

Redmi Turbo 5 के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। यह फोन ऐस्फाल्ट ब्लैक, नाईट्रो ब्लू और टर्बो वाईट जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। फोन की सेल 19 जून से शाओमी की भारतीय आधिकारिक साइट, एमेजोन और देश भर में मौजूद कंपनी के सभी रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।    

इसे भी पढ़ें- Oppo K14 5G Review: 7000 mah तगड़ी बैटरी वाला ओप्पो फोन क्या है अपनी रेंज में बेस्ट ? जानिए

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 June 2026 at 12:12 IST