Redmi Turbo 5: सबसे बड़ी बैटरी और चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा रेडमी का नया फोन, इस दिन होगा पेश, अभी जानिए फीचर्स
Redmi Turbo 5 एक जबरदस्त फीचर्स वाला स्मार्टफोन होगा। अब Xiaomi ने इस फोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इसी के साथ कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Redmi Turbo 5 एक जबरदस्त फीचर्स वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने फोन के लॉन्च को लेकर मई के महीने से ही प्रचार करना शुरू कर दिया था। अपने विभिन्न विज्ञापनों में कंपनी Redmi Turbo 5 फोन को बहुत तेज स्मार्टफोन बता रही है। लेकिन अब Xiaomi ने इस फोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इसी के साथ कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है।
Redmi Turbo 5 कब होगा लॉन्च
Redmi Turbo 5 भारत में 16 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने भारतीय आधिकारिक X अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी है।
Redmi Turbo 5 के लिस्टेड फीचर्स
रेडमी टर्बो 5 से पहली बार रेडमी के किसी फोन में सबसे बड़ी बैटरी मिलने जा रही है। इस फोन में 7,540 mah की बड़ी बैटरी होगी। इसके साथ ही पहली बार रेडमी के फोन में 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा।
इस फोन में MediaTek 8500 Ultra प्रोसेसर लगा होगा। इस फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलेगी। डिस्प्ले को लेकर कंपनी ने बताया है कि फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Redmi Turbo 5 के लीक फीचर्स
इसके अलावा Redmi Turbo 5 के कुछ फीचर्स लीक भी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 6.59 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
रेडमी के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50 MP वाला Sony LYT-600 का मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।
इस फोन को IP66, IP68 के साथ IP69 की रेटिंग दी गई है जो बताता है कि फोन धूल-मिट्टी और पानी से भी सुरक्षित रहेगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 June 2026 at 14:36 IST