6300 mah बैटरी वाला Redmi 15A 5G अब हुआ बेहद सस्ता, कहीं और नहीं यहां मिल रहा धुरंधर ऑफर
Redmi 15A 5G पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब एक महीने के अंदर फोन पर लाजवाब ऑफर आ गया है जिससे ग्राहक अब इस बजट स्मार्टफोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Redmi 15A 5G पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब एक महीने के अंदर फोन पर लाजवाब ऑफर आ गया है जिससे ग्राहक अब इस बजट स्मार्टफोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। इस कारण अगर आप भी नया बजट फोन लेने जा रहे हैं तो ये ऑफर आपको भी लुभा सकता है।
Redmi 15A 5G ऑफर
REDMI 15A 5G Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black जैसे 3 कलर्स में मिलता है। इस फोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,978 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है। एमेजोन पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके बाद ग्राहक इस फोन को एसबीआई या ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीद कर 1000 रुपये बचा सकते हैं।
इसके अलावा यहां फोन पर 14,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिसके बाद ग्राहक इस फोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Redmi 15A 5G के फीचर्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले है। इस फोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर- रेडमी फोन में Octa-core T8300 5G प्रोसेसर लगाया गया है।
रैम और मेमोरी- यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन में एसडी कार्ड के जरिए एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प दिया गया है।
कैमरा- Redmi 15A 5G फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 32 MP का मेन बैक कैमरा के साथ सेंसर लगाया गया है। फोन से सेल्फी और वीडियो के लिए 8 MP का कैमरा लगाया गया है।
बैटरी- इस स्मार्टफोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है। कंपनी फोन के साथ 15W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। फोन में 7.5 W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है।
ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3.O पर काम करता है। कंपनी फोन पर 4 वर्ष के ओएस और 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
अन्य फीचर्स- Redmi 15A को IP52 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने की जानकारी देती है। इसके साथ ही फोन में वॉल्यूम को 200 प्रतिशत तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है। यह डुअल सिम फोन 5जी नेटवर्क पर काम करता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 27 April 2026 at 15:18 IST