अपडेटेड 24 February 2026 at 12:28 IST
Realme P4 Lite की पहली सेल हुई शुरू, फ्लिपकार्ट पर नहीं यहां मिल रहा पूरे 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट
Realme P4 Lite 4G की आज पहली सेल शुरू हो गई है। लेकिन पहली सेल में ही ग्राहकों को इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का अवसर मिल रहा है।
Realme P4 Lite 4G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह कंपनी का एक बजट फोन है जिसमें कंपनी ने 6300 mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रैड जैसे फीचर्स दिए हैं। अब आज 24 फरवरी दोपहर 12 बजे से इस फोन की पहली सेल भी शुरू हो गई है। लेकिन पहली सेल में ही ग्राहकों को इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का अवसर मिल रहा है।
Realme P4 Lite 4G ऑफर
यह स्मार्टफोन 4 GB रैम, 64 GB स्टोरेज और 4 GB रैम, 128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में आया है। इस फोन के 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। पहली सेल पर रियलमी की आधिकारिक भारतीय साइट पर बड़ा ऑफर चल रहा है जिसके तहत ग्राहकों को 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
Realme P4 Lite 4G के फीचर्स
रियलमी का यह फोन Sea Blue, Obsidian Black और Beach Gold जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। यह कंपनी का एक अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन है जिसकी मोटाई मात्र 7.94 एमएम है। इसके साथ ही स्मार्टफोन का वजन भी सिर्फ 201 ग्राम है, जिससे यह वजन में भी हल्का स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की स्क्रीन पर एचडी डिस्प्ले मिलता है। फोन में 90 hz का रिफ्रेश रेट और 563 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन में ओक्टा कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर लगाया गया है।
इस फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी 6300 mah की बैटरी है। कंपनी के अनुसार फोन फुल चार्ज होने पर 2 दिन तक का बैटरी बैकअप देगी। इसके साथ 15W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। रियलमी के दावे के अनुसार फोन 5 मिनट के चार्ज पर 2.3 घंटे तक का टॉकटाइम देगा। फोन में 6W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिल रहा है।
कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 13MP का AI कैमरा लगाया गया है। इसके साथ ही फोन में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Realme UI पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में मिलिटरी ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं जो फोन को गिरने पर भी टूटने से मजबूती प्रदान करेंगे। Realme P4 Lite फोन को IP54 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। गौरतलब है कि यह 5G नहीं बल्कि एक 4G स्मार्टफोन है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 12:21 IST