अपडेटेड 5 March 2026 at 15:17 IST

Realme Narzo Power 5G: रियलमी ने BGMI खेलने वालों की करा दी मौज, 10001 mAh की बड़ी बैटरी वाला फोन किया लॉन्च,11 घंटे तक खेल सकेंगे गेम

Realme Narzo Power 5G फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी 10,001 mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा फोन में Hyper Glow 4D Curved+ डिस्प्ले जैसे कुछ और भी अच्छे फीचर्स हैं। यह फोन Titan Silver और Titan Blue जैसे 2 कलर में आया है।

Realme Narzo Power 5G | Image: Realme Narzo Power 5G

Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी रियलमी ने इस फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी तो लॉन्च से पहले ही दे दी थी। लेकिन अब फोन के सभी फीचर्स की जानकारी के साथ कीमत भी सामने आ गई है। इस फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी 10,001 mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा फोन में Hyper Glow 4D Curved+ डिस्प्ले जैसे कुछ और भी अच्छे फीचर्स हैं। यह फोन Titan Silver और Titan Blue जैसे 2 कलर में आया है।  

Realme Narzo Power 5G के फीचर्स 

Realme Narzo Power 5G में 6.8 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से लेस है। इस फोन में Hyper Glow 4D Curved+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।  

कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया है जिसके साथ Hyper Vision AI+ चिप भी लगाई है। इससे यूजर्स फोन में एआई फीचर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन को 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 

कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का Sony IMX882 OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 MP का दिया गया है। 

Realme Narzo Power 5G में कंपनी ने 10,001 mAh की बहुत बड़ी बैटरी लगाई है। कंपनी ने इसके साथ 80 W की फास्ट चार्जिंग और 27 W की रिवर्स चार्जिंग भी दी है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज करने पर 11 घंटे तक गेमर्स BGMI खेल सकते हैं। 

Realme Narzo Power 5G की कीमत और उपलब्धता 

Realme Narzo Power 5G फोन के 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और  8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। फोन की सेल आज से ही एमेज़ोन पर शुरू हो गई है। 

इसे भी पढ़ें- Motorola Edge 70 Fusion दुनिया का पहला फोन होगा जो 50 MP के Sony LYT 710 कैमरा के साथ आएगा, जानिए कब होगा लॉन्च

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 15:17 IST