अपडेटेड 7 March 2026 at 10:40 IST

Realme C83 5G: 7000 mah की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का नया स्मार्टफोन, 19 घंटे तक देख सकेंगे मोबाइल में वीडियो

Realme C83 5G फोन Blooming Purple और Sprouting Green जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है।

realme c83 | Image: realme

Realme C83 5G Launch: चीनी कंपनी रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें 7000 mAh की टाइटन बैटरी दी गई है जो यूजर्स को लंबा बैकअप प्रदान करेगी। 

Realme C83 5G के फीचर्स 

Realme C83 5G फोन Blooming Purple और Sprouting Green जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन की मोटाई 8.4 एमएम और वजन 212 ग्राम है।  

रियलमी के इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 720 ×1570 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा। रियलमी सी83 5जी फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज, 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं। 

इस स्मार्टफोन में 13 MP का डुअल बैक कैमरा सेटअप दिया गया है। तो वहीं सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

इस फोन में 7000 mAh की टाइटन बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने पर इस फोन से 19 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस फोन की बैटरी 6 साल तक साथ निभाएगी। कंपनी इस फोन के साथ 15 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दे रही है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। 

Realme C83 5G की कीमत और उपलब्धता 

Realme C83 5G के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये, 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये है। फोन की सेल भी आज 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10A की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है धुरंधर ऑफर के साथ

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 10:40 IST