अपडेटेड 7 March 2026 at 13:02 IST
Realme C83 5G पहली सेल में ही आया शानदार ऑफर के साथ, जानिए कहां मिल रहा है सबसे सस्ता
Realme C83 5G के लॉन्च के साथ कंपनी ने फोन की सेल भी शुरू कर दी है। चीनी कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फोन की पहली सेल पर ही शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के जरिए Realme C83 5G को आप बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Realme C83 5G शनिवार को भारत में लॉन्च हो गया है। इसी के साथ कंपनी ने फोन की सेल भी शुरू कर दी है। चीनी कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फोन की पहली सेल पर ही शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के जरिए Realme C83 5G को आप बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Realme C83 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Realme C83 5G के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये, 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये है। यह फोन रियलमी की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हो गया है। रियलमी की साइट पर इस फोन पर 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर चल रहा है। इसके साथ ही रियलमी यूजर्स को अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। इससे ग्राहक नए फोन पर कुल 2500 रुपये की छूट पा सकेंगे।
तो वहीं ग्राहक फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए फोन पर 675 रुपये की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 10,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप नए फोन को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Realme C83 5G के फीचर्स
Realme C83 5G फोन Blooming Purple और Sprouting Green जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन की मोटाई 8.4 एमएम और वजन 212 ग्राम है।
रियलमी के इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 720 ×1570 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा। रियलमी सी83 5जी फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज, 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं।
इस स्मार्टफोन में 13 MP का डुअल बैक कैमरा सेटअप दिया गया है। तो वहीं सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन में 7000 mAh की टाइटन बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने पर इस फोन से 19 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस फोन की बैटरी 6 साल तक साथ निभाएगी। कंपनी इस फोन के साथ 15 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दे रही है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 7 March 2026 at 13:02 IST